25.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मंदिर में डकैती: गर्भगृह से अष्टधातु की 'प्रतिमा चोरी' से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा ?
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

मंदिर में डकैती: गर्भगृह से अष्टधातु की ‘प्रतिमा चोरी’ से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धार्मिक आस्था को झकझोर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर श्रद्धालु को ‘भीतर तक हिला’ दिया है। जिस गर्भगृह को सबसे पवित्र और सबसे सुरक्षित माना जाता है, उसी गर्भगृह में घुसकर चोरों ने मां भीखर देवी की प्राचीन अष्टधातु प्रतिमा चोरी कर ली। यह सिर्फ एक चोरी नहीं, बल्कि लोगों की आस्था, विश्वास और धार्मिक भावनाओं पर सीधा हमला माना जा रहा है।

मंदिर में डकैती: गर्भगृह से अष्टधातु की 'प्रतिमा चोरी' से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा ?रविवार की सुबह जैसे ही जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित प्रसिद्ध मां भीखर देवी मंदिर के पुजारी नरेंद्र पांडे नियमित पूजा-अर्चना के लिए गर्भगृह पहुंचे, वहां का दृश्य देखकर उनके ‘पैरों तले जमीन खिसक’ गई। जहां प्रतिदिन मां का दिव्य स्वरूप विराजमान रहता था, वहां सिर्फ खाली स्थान दिखाई दिया। कुछ ही पलों में यह खबर पूरे गांव में ‘आग की तरह फैल’ गई। देखते ही देखते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। महिलाओं की आंखों में आंसू थे, बुजुर्ग स्तब्ध थे और युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक सवाल था जब देवी का गर्भगृह ही सुरक्षित नहीं, तो आखिर सुरक्षा व्यवस्था किस काम की है?

मंदिर में डकैती: गर्भगृह से अष्टधातु की 'प्रतिमा चोरी' से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा ?मां भीखर देवी सेवा ट्रस्ट के संरक्षक भजन सिंह के अनुसार शनिवार और रविवार की रात चोर पूरी तैयारी के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने सीधे गर्भगृह को निशाना बनाया और वहां स्थापित अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा को उठाकर फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार चोरी हुई अष्टधातु की प्रतिमा की कीमत बाजार में भले ही लगभग एक लाख रुपये या उससे अधिक आंकी जा रही हो, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए उसकी कीमत धन से कहीं अधिक है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की कि प्रतिमा की शीघ्र बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की जाए और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाए। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर चोर मंदिर के सबसे पवित्र हिस्से तक कैसे पहुंच गए? क्या उन्हें पहले से मंदिर की पूरी जानकारी थी? क्या यह किसी संगठित गिरोह की करतूत है? इन सवालों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सपा के ‘टिकट’ का ‘सौदा’ लीक: डील का वायरल ‘आडियो’ बना भूचाल !

City News Uttar Pradesh Desk

बेटी की हत्या में सौतेली मां को आजीवन कारावास, 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh

उपचुनाव: शिवपाल यादव बोले- हम अखिलेश को पूरा जीवन दे सकते हैं, नेताजी के आदर्शों पर चलना

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का मकर संक्रांति पर विशेष पूजन: बांदा को महानगर बनाने की कामना

City News Uttar Pradesh

Banda : किसान आंदोलन के समर्थन में बुंदेलखंड किसान यूनियन ने किया सत्याग्रह…

City News Uttar Pradesh

प्रेमी-प्रेमिका ने भाग कर मंदिर में रचाई शादी: फिर कर लिया कोर्ट विवाह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़