27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी में भाजपा विधायक रमापति शास्त्री बनाए गए प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने की होगी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश

यूपी में भाजपा विधायक रमापति शास्त्री बनाए गए प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने की होगी जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के शपथ ग्रहण का निमंत्रण पत्र सामने आया है। शपथ ग्रहण के निमंत्रण पत्र के मुताबिक, 25 मार्च को शाम चार बजे कार्यक्रम होगा। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। शपथ ग्रहण से पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार सुबह 11 बजे उनको प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश नई सरकार के गठन के बाद 403 विधायकों को भी शपथ दिलाई जानी है। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। इस प्रक्रिया के लिए प्रोटेम स्पीकर चुन लिया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से 17 वरिष्ठ विधायकों की सूची राजभवन भेजी गई थी, जिसमें से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।

यूपी में भाजपा विधायक रमापति शास्त्री बनाए गए प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने की होगी जिम्मेदारी
UP: BJP MLA Ramapati Shastri appointed as Pro-tem Speaker, will be responsible for administering oath to newly elected MLAs

18वीं विधानसभा के गठन के लिए नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया प्रोटेम स्पीकर पूरी कराएंगे। विधानसभा का सत्र शुरू होने पर प्रोटेम स्पीकर की देखरेख में ही नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। 17 वरिष्ठ विधायकों की जो सूची राज्यपाल को भेजी गई थी, उसमें सबसे पहला नाम आजम खां का था। वह रामपुर से दसवीं बार विधायक चुने गए हैं। हालांकि जेल में बंद होने के कारण वह प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाए जा सकेंगे।
आजम के बाद वरिष्ठता क्रम में भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना के साथ सपा के दुर्गा प्रसाद यादव व अवधेश प्रसाद का था। ये तीनों नेता नौवीं बार विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं। इनके बाद आठवीं बार विधायक चुने गए भाजपा के जय प्रताप सिंह, सतीश महाना, रमापति शास्त्री व राम पाल वर्मा का भी नाम था। इन सभी विधायकों में से रमापति शास्त्री के नाम पर राज्यपाल ने अंतिम मुहर लगाई है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, छह लोग हुए घायल

पत्रकार की एक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं ! बता दिया अपराधी, गैंगेस्टर ?

बीएड परीक्षा में शामिल होंगे, 9,407 परीक्षार्थी …

पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह का पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन : दिया गया गार्ड आफ आनर

City News Uttar Pradesh

प्राइवेट अस्पताल गर्भपात के दौरान महिला की मौत, पति ने लगाया लापरवाही का आरोप

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी विकास का बनते जा रहे अमिट इतिहास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़