- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें बांदा चित्रकूट सांसद आर.के पटेल एवं फतेहपुर से केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को लोकसभा से भाजपा भाजपा द्वारा पुनः लोकसभा प्रत्याशी बनाये जानें पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि इस समय पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाना हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य एवं उद्देश्य है। मोदी और योगी के नेतृत्व में प्रदेश और देश प्रगति का विश्व में इतिहास रच रहा है।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा है की सबका साथ और सबका विकास मूल मंत्र से मोदी और योगी देश का चौमुखी विकास कर रहें हैं। उनका सभी निर्णय समाज एवं देश के विकास के लिये होता है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें उम्मीद जताई है की साध्वी निरंजन ज्योति एवं आरके सिंह पटेल इस बार भी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर क्षेत्र एवं देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा पार्टी जनों एवं आम जनता से भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
