24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा पर अखिलेश यादव का कड़ा हमला : बोले, यूपी-बिहार में 120 लोकसभा सीटों पर हरा देंगे, तो बीजेपी का क्या होगा ?
उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा पर अखिलेश यादव का कड़ा हमला : बोले, यूपी-बिहार में 120 लोकसभा सीटों पर हरा देंगे, तो बीजेपी का क्या होगा ?

  • ब्यूरो रिपोर्ट

पटना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पटना में जनविश्वास महारैली से भाजपा पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सवाल किया कि “यूपी और बिहार मिलकर भाजपा को 120 सीटों” पर हरा देंगे, तो भाजपाका क्या होगा ? उन्होंने इस अवसर पर नारा दिया कि “भाजपा हटाओ और देश बचाओ”।

भाजपा पर अखिलेश यादव का कड़ा हमला : बोले, यूपी-बिहार में 120 लोकसभा सीटों पर हरा देंगे, तो बीजेपी का क्या होगा ?
Akhilesh Yadav’s strong attack on BJP: Said, what will happen to BJP if it defeats 120 Lok Sabha seats in UP-Bihar?

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश 80 हराओ का नारा दे रहा है, तो बिहार भी पीछे नहीं है. 40 हराओ का नारा यहां भी निकल जा रहा है. अगर यूपी और बिहार मिलकर 120 सीट हरा देंगे, तो भाजपा का क्या होगा ? उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन हमारे सभी लोगों को पता है। समुद्र मंथन के दौरान क्या हुआ था ? यह सभी को मालूम है। साल 2024 में संविधान मंथन होने जा रहा है। एक ओर वे लोग हैं, जो संविधान के रक्षक हैं, दूसरी तरफ वे लोग हैं, जो संविधान के भक्षक हैं। संविधान को खत्म करना चाहते हैं।

– डबल इंजन सरकार ने दी है बेरोजगारी

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में एक लड़की ने नौकरी नहीं मिलने पर जान दे दी। इसी तरह से कई घटनाएं घटी हैं. उत्तर प्रदेश में जहां से पीएम चुनकर आते हैं, जनता ने उन पर भरोसा किया है। उनको बहुमत दे दिया। डबल इंजन की सरकार ने उनको बेरोजगारी दी है, लेकिन बिहार में तेजस्वी ने नौकरी और रोजगार दे दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग परिवार वाले आप लोग हैं, यह आरोप लगाते हैं। अगर ऐसा है कि भाजपा संकल्प ले कि किसी परिवार वाले को टिकट नहीं देंगे। किसी परिवार वाले से वोट मांगने भाजपा के लोग नहीं जाएंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News- नशीला पदार्थ खिलाकर चलती बस में महिला से गैंगरेप की वारदात, फिर सड़क में फेंका….

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : तुलसी जयंती पर जन्म स्थली राजापुर आ सकते हैं सीएम याेगी, वाल्मीकि आश्रम के महंत ने दी जानकारी …

City News Uttar Pradesh

Banda : दूसरी मंजिल से गिरकर टायल्स मिस्त्री की मौत…

City News Uttar Pradesh

दलित स्वाभिमान की ‘बुलंद आवाज’ थे बाबू जगजीवन राम: कांग्रेसियों ने किया प्रणाम

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा-चित्रकूट लोकसभा : कृष्णा पटेल नें डेढ़ दशक बाद महिला प्रत्याशी की जीत का रच दिया इतिहास

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का नहीं है ‘भय’ ? 78 करोड़ की योजना का ‘सोनकर’ कर रहा ‘बंदर बांट’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़