28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार तो दूसरी बनी मिसाल: बेबस पिता की पगड़ी "छोटी बेटी" ने संभाली
उत्तर प्रदेश

शादियों को प्रदेश सरकार नें दिया झटका : फिलहाल शहनाई की गूंज पर ब्रेक !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शादियों को प्रदेश शासन का झटका लगा है”। तमाम गरीब पिछड़ों के घरों में “शहनाईयाँ” आर्थिक कारणों से फिलहाल नहीं गूंजेगी। सरकार ने मूल बजट में पिछड़े वर्ग के निर्धन लोगों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता योजना के तहत कोई प्रावधान नहीं होने से धन देने से मना कर दिया है। इस फैसले से बुंदेलखंड में अनुदान की राह देख रहे हजारों लोगों को “झटका” लगा है। मन उदास है। फिर भी आस है।

शादियों को प्रदेश सरकार नें दिया झटका : फिलहाल शहनाई की गूंज पर ब्रेक !
State government gave a setback to weddings: At present, brakes on the echo of shehnai!

बसपा शासन काल के दौरान बीपीएल श्रेणी के व्यक्तियों को पुत्रियों की शादी में 20 हजार रुपये की मदद के लिए शादी अनुदान योजना शुरू हुई थी। यह योजना खासकर पिछड़ा वर्ग के लोगों में काफी सराही गई, क्योंकि कर्ज लेने के बजाय इस पैसे की मदद से विवाह करने में काफी मदद मिल जाती थी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बजाय अधिकांश लाभार्थी इसी योजना का इंतजार करते थे।


पिछले वर्ष मंडल मुख्यालय में 753 से अधिक लाभार्थियों ने इस योजना का लाभ लिया। इस समय भी 800 से अधिक लोग आवेदन कर चुके हैं, लेकिन पिछले सप्ताह अनु सचिव ने पिछड़ा वर्ग कल्याण के निदेशक को भेजे पत्र में 2022-23 के अंतर्गत पिछड़े वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता संबंधी कोई प्रावधान नहीं होने की बात कहते हुए पूर्व में जारी बजट वापस मांगा है। जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी गीता सिंह का कहना है कि योजना के लिए अभी बजट जारी नहीं हुआ है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मिलावट खोरी चरम पर: खाद्य सुरक्षा विभाग क्यों रहता है खामोश

City News Uttar Pradesh

समय से सूचना उपलब्ध करायें जन सूचनाधिकारी : राज्य सूचना आयुक्त …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड का ​शिमला बना बांदा: कोहरे की चादर में लिपटा रहा पूरा इलाका

पूर्व विधायक दलजीत ‘समाज और राजनीति’ सेवा का बेमिसाल संगम: नेत्र शिविरों से कर रहें ‘कल्याण’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा सदर से सपा टिकटार्थी : “छलकते जामो” के बीच टिकट पर धुंध अभी गहरी !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़