30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
भाई और बहन की तालाब में डूबने से मौत : महबुलिया विसर्जन में हुआ यह हादसा
उत्तर प्रदेश

नवाब टैंक में एक युवक की मौत : जा रहा था कामता नाथ दर्शन को चित्रकूट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में नवाब टैंक में नहाते समय एक युवक की डूब जानें से मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ आमावस्या के लिये पैदल चित्रकूट कामतानाथ दर्शन हेतु जा रहा था। परिजनों के मुताबिक मृतक और उसके साथी तैरना नहीं जानते थे।


महोबा जिले के श्रीनगर में मनोहर गंज निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता का पुत्र अमित गुप्ता (24) सोमवार को घर से चित्रकूट के लिए पैदल निकला था। साथ में पड़ोसी दोस्त लोकेंद्र, चुनमुन, शिवम व वेदांत भी थे। बुधवार को सुबह शहर के नरैनी रोड नवाब टैंक में सभी नहाने लगे। घाट की सीढ़ियों पर पैर फिसल जाने से अमित गहरे पानी में समा गया। साथियों ने उसे शर्ट-पैंट आदि बांधकर बचाने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से उसका शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम कराया।

नवाब टैंक में एक युवक की मौत : जा रहा था कामता नाथ दर्शन को चित्रकूट
Death of a young man in Nawab tank: was going to Chitrakoot to Kamta Nath Darshan

मृतक के चचेरे भाई हर्षवर्धन ने बताया कि अमित दो भाइयों में छोटा था। गांव में ही गल्ले की आढ़त दुकान किए था। साथियों ने उसके डूबने की सूचना दी। यह भी बताया कि नवाब टैंक से उसे बाहर निकालने में लगभग एक घंटे का समय लग गया,तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा लोकसभा चुनाव: “झूम बराबर झूम शराबी” पर कसी दी गई सख्त लगाम

घर में घुसकर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, बेटी के शोर मचाने पर आरोपित भाग निकला

विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट वितरण: बताया योजना का लाभ

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें ग्रामीण आवास योजना में सुधार को लिखा पत्र

मंत्री रामकेश बोले मुख्तार अंसारी एक अपराधी है: मौत पर सियासत उचित नहीं

City News Uttar Pradesh

सदर प्रत्याशी की जन तपस्या कर रही कमाल : गूंज रहा जय प्रकाश – तय प्रकाश !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़