24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा कमाल का प्रयास : कायाकल्प के साथ रिंग रोड का चौड़ी करण, भूमि पूजन हुआ …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के प्रयास से जिले की बाई पास रिंग रोड के दुर्दिन अब समाप्त हो जायेगे। इस रिंग रोड का चौड़ी करण के साथ ही इसके सुदृढ़ीकरण एवं अवशेष भागका भी कार्यअब शुरू होगा।इसकी लागत 12171.45 लाख स्वीकृत हुई है।

सदर विधायक ने इसके लिये सांसद आरकेपटेल के साथ भूमि पूजन किया।इसके साथ ही नवाब टैंक में उच्च शिखर राष्ट्रीयध्वज 151फिट की स्थापना के लिये भी भूमि पूजन का ऐतिहसिक कार्य वैदिक रीति एवं मँत्रोचारण के बीच किया गया।


आपको बता दें की रिंग रोड बाई पास अभी फोर लेन ही अधूरी बनी थी। वर्तमान में यह लगभग पूरी तरह ध्वस्त भी थी, इसके चलते वाहनों का निकलना बड़ा ही दुष्कर हो गया था। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी इसरिंग रोड का चौड़ी करण के साथ ही कायाकल्प औऱ अधूरे निर्माण को पूरा कराने के लिये काफी दिनों से उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्या जिनके पास पीडब्लूडी विभाग है उनके संपर्क में थे। कार्ययोजना को स्वीकृति भी मिल चुकी थी, पर निर्माण शुरू होने में कोरोना की पहली औऱ दूसरी लहर बाधक बनी रही।अब रिंग रोड के पूरा होने एवं कायाकल्प से हल्के एवं भारी वाहन फर्राटे से अपना सफर तय करेंगे।


इसके पूर्व नवाब टैंक परिसर में151फिट उच्च शिखर राष्ट्रीय ध्वज स्थापना कार्य के लिये भी विधायक प्रकाश एवं सांसद आरके पटेल ने भूमि पूजन किया।जिलाधिकारी आनंद सिंह ने बताया की यहां ओपेन जिम, बेबी पार्क, पुष्प बिहार,जोगिंग ट्रैक,सरोवर में फ्लोटिंग फाउंटेन एवं बोटिंग व्यवस्था की योजना भी आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश पर व्यवस्थित की जाएगी। यह सरोवर रमणीक स्थल हो जायेगा।। इन अवसरों आयुक्त दिनेश सिंह,आईजी के सत्य नारायण, जिलाधिकारी आनंद सिंह, एसडीएम सदर सुधीर कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद,युवा नेता रजत सेठ एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं कार्यदाई संस्था के अधिकारी भी मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: हर घर नल योजना नें लाखों लोगों की बदल दी है जिंदगी

शराब के नशे में बेटा नें पिता को कुल्हाड़ी से घायल कर किया हत्या : गांव में फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये सांफ ? मचा है हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

डीएम साहिबा गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये सांफ ?

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाले में आरोपित पूर्व प्रधान गिरफ्तार, कम्प्यूटर आपरेटर की तलाश जारी

अहंकार तोड़ने के प्रतीक पूजे गये गोवर्द्धन : गौवंश संरक्षण का भी संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़