28.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा यौन शोषण कांड : 70 से ज्यादा बच्चों को आरोपी जेई बना चुका था अपना शिकार, काली करतूत में पत्नी भी देती थी साथ…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा यौन शोषण कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी जूनियर इंजीनियर ने 70 से ज्याादा बच्चों का यौन शोषण किया था और सीबीआई को शक है कि आरोपी जूनियर इंजीनियर रामभवन एचआईवी पॉजिटिव हो सकता है। रामभवन को डॉक्टरी जांच के लिए दिल्ली के एम्स लाया गया है, जहां आठ डाक्टरों का एक पैनल उसकी जांच कर रहा है। साथ ही सीबीआई ने रामभवन की आवाज के सैंपल भी कराए हैं।

बांदा यौन शोषण कांड में आरोपी जूनियर इंजीनियर रामभवन के निशाने पर ज्यादातर बच्चे ही थे और जांच के दौरान यह खुलासा भी हुआ है कि उसका यह यौन शोषण कांड पिछले दस सालों से चल रहा था। सीबीआई को अब तक कि जांच से ये भी पता चला है कि रामभवन ने 70 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण किया था और इस बाबत अनेक वीडियो और फोटोग्राफ भी सीबीआई के हाथ लगे हैं। रामभवन को सात दिन के लिए रिमांड पर लेकर जांच के लिए बांदा से दिल्ली के एम्स में लाया गया है।


सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि बांदा बाल यौन शोषण कांड के आरोपी रामभवन का पिछले तीन दिनों से दिल्ली के एम्स में टेस्ट हो रहा है क्योंकि सीबीआई को शक है कि रामभवन एचआईवी पॉजिटिव भी हो सकता है। यदि सीबीआई का ये शक सही निकला, तो उन 70 बच्चों के भविष्य पर भी सवालिया निशान लग जाएगा। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एम्स में आठ डाक्टरों का एक पैनल रामभवन की जांच कर रहा है। इस दौरान जो जांच कराई गईं उनमें रामभवन का एचआईवी टेस्ट, साइक्लॉजिकल टेस्ट, पीडोफाइल टेस्ट यानी वो संभोग करने लायक है या नहीं आदि टेस्ट किए गए हैं। जांच के दौरान पता चला कि इस काली करतूत में घर में मौजूद रामभवन की पत्नी भी उसका सहयोग किया करती थी, जिस पर सीबीआई ने जांच के बाद रामभवन की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।


नोएडा के निठारी कांड में आरोपी घर मालिक को उसका नौकर सहयोग किया करता था और बांदा में हुए इस यौन शोषण कांड में आरोपी जूनियर इंजीनियर की पत्नी उसका सहयोग करती थी। सीबीआई का दावा है कि जांच के दौरान ऐसे तथ्य सामने आए हैं कि जब जूनियर इंजीनियर अपने कमरे में यौन शोषण करता था और बच्चा चिल्लाता था या बाहर भागने की कोशिश करता था, तो उसकी पत्नी दरवाजा बाहर से बंद कर देती थी। सीबीआई आज रामभवन को अपनी केन्द्रीय फोरेंसिक लैब में भी लेकर गई, जहां उसका वोइज़ टेस्ट किया गया।

 

सीबीआई को इस यौन शोषण से संबधित जो वीडियो मिले हैं, उनमें रामभवन की आवाज भी है, लेकिन रामभवन ने पूछताछ के दौरान कहा कि उसकी आवाज नहीं है। ऐसे में सीबीआई ने उसकी आवाज का नमूना लिया, जिससे उसका मिलान वीडियो की आवाज से किया जा सके। सीबीआई के एक आला अधिकारी के मुताबिक इस मामले में 4 साल से 22 साल तक के युवकों को शिकार बनाया गया और इनमें रामभवन के रिश्तेदारों के बच्चे भी शामिल थे। ऐसे में यदि रामभवन की एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, तो एक नया बखेड़ा शुरू हो जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संदिग्ध परिस्थितियों में गृहस्वामी का शव घर के बाहर पड़ा मिला, नींद में छत से गिरने से मौत की आशंका

पूर्व विधायक दलजीत ‘बर्बादी’ देख ‘विचलित’: प्रशासन से तत्काल ‘मुआवजा’ की उठाई मांग !

बांदा पंडित जेएन कॉलेज के प्रवक्ता की बस से कुचलकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खास खबर: 6 साल पहले मायावती पर विवादित टिप्पणी कर बैकफुट पर आए थे दयाशंकर सिंह, तब पत्नी स्वाति ने बचाई थी सियासी जमीन

प्रतिनिधि अंकित ने “विकास” को दी “रफ्तार”: निर्माण कार्यों की परखी “जमीनी हकीकत”

City News Uttar Pradesh

छात्र को ट्रक ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत : बड़ा भाई बाल-बाल बचा

ब्रेकिंग न्यूज़