City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- सम्भल पुलिस ऩे हथियारों का जखीरा किया बरामद,दो गिरफ्तार

 

  • रिपोर्ट – सतीश सिंह

सम्भल। पुलिस ने अवैध रूप से संचालित शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ कर अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से भारी तादात में अवैध शस्त्र और कारतूस बरामद किए हैं।

बहजोई स्थित अपने कार्यालय पर खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना गुन्नौर और रजपुरा में अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है जहां कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र में जंगल ग्राम इटाउवा के निकट बंद पड़े भट्ठे में लंबे समय से चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री से 15 अवैध शस्त्र व 6 कारतूस बरामद किए गए जहां से लियाकत नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है इसके अलावा रजपुरा थाना क्षेत्र में तुमरिया घाट के पास से अरशद उर्फ कालिया नाम के आरोपी से 18 अवैध शस्त्र तथा 4 खोखा कारतूस बरामद किया गया है जबकि इसका एक साथी कबीर फरार है जिसकी तलाश जारी है उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानी के चुनाव होने वाले हैं इस वजह से इन हथियारों की मांग जायदा बढ़ रही है यह लोग डिमांड के अनुसार अवैध शस्त्रों को तैयार करते थे और 4000 से लेकर 10000 तक हथियारों को बेचते थे बहरहाल अवैध शस्त्रों के भंडाफोड़ से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत, ट्रक सहित चालक फरार

City News Uttar Pradesh

बावन साल का टूटा रिकॉर्ड: फरवरी में ही ‘तपा’ बांदा, वसंत गायब

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र द्वारा बाल श्रमिकों की शिक्षा और पुनर्वास पर जोर, बनेगा मजबूत तंत्र

भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार को धमकी: मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का किया गठन: नशे का काला कारोबार करने वालों के सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पोस्टर, चलेगा बुलडोजर, संपत्ति भी होगी जब्त

City News Uttar Pradesh

डीएम की ‘अफसरों’ को फटकार: विकास कार्यों में ‘ढिलाई’ नहीं होगी बर्दाश्त, दी ‘कड़ी’ चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़