
- शरद मिश्रा
बांदा। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर “राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म” है। इसी बीच जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद का “नाम एक बार फिर तिंदवारी विधानसभा से सबसे आगे” चल रहा है। सूत्रों के अनुसार “उनका टिकट लगभग पक्का” माना जा रहा है।
रामकेश निषाद की गिनती “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी नेताओं” में होती है। पार्टी संगठन में भी उनकी मजबूत पकड़ है। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति के कई बड़े नेताओं के संपर्क में हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से भी उनके नजदीकी संबंध बताए जाते हैं। “क्षेत्र में विकास के मोर्चे पर भी रामकेश निषाद ने अपनी अलग पहचान” बनाई है।
जल शक्ति राज्य मंत्री रहते हुए उन्होंने तिंदवारी क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए कई बड़ी योजनाएं “धरातल पर उतारी” हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि “विकास कार्यों की लंबी लकीर के कारण ही पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा” जताया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि “रामकेश निषाद का संगठन और सरकार” दोनों में “मजबूत जुड़ाव” उन्हें “अन्य दावेदारों से अलग” करता है। तिंदवारी से उनका “नाम लगभग फाइनल” होने की “चर्चा से क्षेत्र में समर्थकों में खुशी की लहर” है।
वैसे तिंदवारी सीट से भाजपा से टिकट की तेज रेस में पूर्व विधायक दलजीत सिंह का नाम भी उमड़ घुमड़ रहा हैं। यह नाम भी हर वर्ग में लोकप्रिय बड़ा जनाधार वाला हैं। दलजीत सिंह के अलावा रामकरण सिंह बच्चन, राहुल सिंह एवं डीडीसी भरत सिंह क्षत्रिय जनाधार के सहारे भाजपा की “तूफानी नदी टिकट” की नौका में बैठे पतवार के सहारे टिकट वैतरणी पार करना चाहते हैं। लेकिन “रामकेश का नाम” सीधे “हाई कमान रटता” बताया जा रहा हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
