City News Uttar Pradesh
बांदा। अमन हत्याकांड की गुत्थी सुलझ तो गई है, लेकिन पूरी तरह से न्याय नहीं हुआ। अलबत्ता अमन के पिता भाजपा नेता संजय त्रिपाठी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न सिर्फ उनसे मुलाकात करने का समय मांगा है बल्कि यहां की पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी के साथ ही कुछ खद्दरधारी लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उत्तर प्रदेश

News : मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी, बोला- एके 47 से 24 घंटे में उड़ा दूंगा…

 

लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मैसेज भेजने वाले ने कहा कि मुख्यमंत्री को 24 घंटे के अंदर AK 47 से उड़ा दूंगा। अगर खोज सकते हो तो मुझे खोज के दिखाओ। धमकी का मैसेज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। 112 के ऑपरेशन कमांडर ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। धमकी भरा मैसेज यूपी 112 के वाट्स एप नंबर पर भेजा गया था।


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दरअसल, यह तीसरी बार है जब मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी दी गई है। सबसे पहले 21 नवंबर 2020 को यूपी 112 के हेल्पडेस्क के वाट्सएप नंबर पर धमकी का मैसेज मिला था। पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया था। मैसेज भेजने वाला नाबालिग था। इसके अलावा, 21 मई 2020 को मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वाट्स एप नंबर पर मिले मैसेज में कहा गया था कि मुख्यमंत्री को बम से उड़ा दूंगा। इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड भूकंप के मुहावनें पर : पहाड़ों एवं नदियों में खनन लिखेगा तबाही की दास्तां

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला में आयेंगे गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य अधोछानन्द देवतीर्थ : दी स्वीकृति

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से अधिवक्ता ने वकालतनामा में कराए हस्ताक्षर, चुनाव पर भी हुई चर्चा

City News Uttar Pradesh

बिजली आपूर्ति पूरी तरह धड़ाम : चारों ओर गूंज रहा हाय राम-हाय राम

City News Uttar Pradesh

सरकार का तुगलकी फरमान : जाति प्रमाण के लिये महिला अभ्यर्थी हो रहीं परेशान

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार का महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर बड़ा एक्शन, छह माह में पांच को मृत्युदंड व 300 को उम्रकैद का तय किया लक्ष्य

ब्रेकिंग न्यूज़