26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
देश विदेश

News : मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी बोले- चार और कोरोना वैक्सीन पर काम जारी…

 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविड-19 टीकाकरण अभियान के बारे में राज्य के मुख्यमंत्रियों के बैठक की। इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जिन दो वैक्सीन को मंजूरी दी गई है वो मेड इन इंडिया है। ये गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि चार वैक्सीन पर काम जारी है। पीएम मोदी ने कहा, ”दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी राज्यों ने कोरोना से लड़ाई में बड़ी भूमिका निभाई है।” उन्होंने कहा कि 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण शुरू होगा।


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों और पहली पंक्ति के कर्मचारियों को लगने वाले कोविड टीके का ख़र्च केंद्र सरकार उठाएगी। मोदी ने कहा कि जनप्रतिनिधि तीन करोड़ कोरोना योद्धाओं में शामिल नहीं है, सबसे पहले अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण होगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को टीकाकरण का जो अनुभव है, जो दूर-सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचने की व्यवस्थाएं हैं वो कोरोना टीकाकरण में बहुत काम आने वाली हैं।


पीएम ने कहा कि दुनिया के 50 देशों में तीन-चार सप्ताह से वैक्सीनेशन का काम चल रहा है, लेकिन अब भी करीब-करीब 2.5 करोड़ वैक्सीन हो पाई है। अब भारत में हमे अगले कुछ महीनों में लगभग 30 करोड़ आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ देशों द्वारा टीकाकरण शुरू कर दिए जाने के बाद यह सवाल उठाए गए कि भारत में क्यों देरी हो रही है।

Healthcare cure concept with a hand in blue medical gloves holding Coronavirus, Covid 19 virus, vaccine vial

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तब भी कहा था कि साइंटिफिक कम्युनिटी के सलाह से हम काम करेंगे। हमारे दोनों वैक्सीन कॉस्ट इफेक्टिव हैं, यह वैक्सीन भारत की परिस्थितियों को देखते हुए निर्मित की गई हैं। देशवासियों को प्रभावी वैक्सीन देने के लिए हमारे वैज्ञानिक समुदाय ने सभी सावधानियां बरती हैं।’’


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अब नहीं बचेगा पाकिस्तान: कूटनीति से लेकर सरहद तक होगा प्रहार, भारत ने बनाया एक्शन प्लान

City News Uttar Pradesh

अग्र लेख : पत्रकारों की गिरफ्तारी अघोषित आपात काल का संकेत ?

City News Uttar Pradesh

केंद्र सरकार से यूपी को मिलेंगे 2.44 लाख करोड़: 72 लाख नए उद्यमी होंगे तैयार, पढ़िए बड़ी घोषणाएं

भारत ने फोड़ा सर्जिकल बम: स्कूल बंद, उड़ानें रद्द, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद क्या कुछ हुआ ?

City News Uttar Pradesh

COVID-19 Vaccination in India : भारत देश में अब तक लगाई गई एक करोड़ आठ लाख से ज्‍यादा कोविड वैक्सीन की डोज ….

City News Uttar Pradesh

35 साल के युवाओं में “दिल” ने दिखाए 65 साल के लक्षण: ब्लॉकेज और थक्कों से हृदय रोग की बढ़ी चिंता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़