27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
भारत ने 17 साल बाद जीता टी20 विश्वकप: दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से छीनी जीत, फाइनल में सात रन से हराया
खेल कूददेश विदेश

भारत ने 17 साल बाद जीता टी20 विश्वकप: दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से छीनी जीत, फाइनल में सात रन से हराया

  • शरद मिश्रा

भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी।

भारत ने 17 साल बाद जीता टी20 विश्वकप: दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से छीनी जीत, फाइनल में सात रन से हराया

इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था। 17वें ओवर में भारत ने मैच पलटा। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। तब मिलर और क्लासेन क्रीज पर थे। आखिरी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन चाहिए थे।

भारत ने 17 साल बाद जीता टी20 विश्वकप: दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से छीनी जीत, फाइनल में सात रन से हराया

इसके बाद 17वें ओवर में हार्दिक ने क्लासेन को आउट किया और मात्र चार रन दिए। 18वें ओवर में बुमराह ने यानसेन को आउट किया और दो रन दिए। 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर मिलर को आउट किया। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इसकी अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया। आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से जीत हासिल की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगेन्द्र मिश्रा बने ‘ताकतवर’ चेहरा: कोयला मजदूर सभा में उत्साह की लहर

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में प्रदेश के पहले टेबल टॉप एयरपोर्ट का पीएम ने किया लोकार्पण:12 मार्च को लखनऊ के लिए होगी पहली उड़ान

City News Uttar Pradesh

बांदा में मनाया गया नौंवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: जेल से लेकर गांवों तक योगासन करते दिखे लोग

City News Uttar Pradesh

वरुण गांधी का भावुक पत्र: कहा-मां की उंगली पकड़कर आया था पीलीभीत, आपकी आवाज उठाता रहूंगा, अंतिम सांस तक खत्म नहीं होगा रिश्ता

यूपी में भाजपा के सियासी मंथन से नहीं निकला हल : लेकिन असंतुष्टों का बढ़ गया है मनोबल

महिला आरक्षण बिल: पूर्व सीएम अखिलेश बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़