
- विनोद मिश्रा
बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद हमीरपुर महोबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल की जीत को मुकाम तक पहुंचाने में तल्लीन हैं। वह इसके लिये अति सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

वह गली गली एवं “डोर टू डोर भ्रमण” कर नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित करते हैं। सभाओं में कहते यह देश के भविष्य का चुनाव है और सुनहरे भविष्य की गारंटी ही मोदी की गारंटी है।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश इसी क्रम में तिंदवारी विधानसभा में रविवार चिल्ला ,चकला, मदन पुर में भ्रमण कर डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जन-जन तक भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया एवं डबल इंजन सरकार के लाभ बताये। भाजपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह की विशाल विजय हेतु एवं पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें स्थानीय लोगों से संवाद किया। अनुरोध किया की 20 मई को अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करें। विश्वास जताया कि जनहित व राष्ट्रहित में समर्पित मोदी सरकार को आप सब का प्रचंड समर्थन मिलेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
