City News Uttar Pradesh
प्राइवेट बस परिचालक को दूसरे बस ने रौंदा: हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

बांदा : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, रोड पार करने के दौरान हुआ हादसा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर लगने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय वह स्पेलर से मजदूरी कर घर जा रहा था। आरोपित चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
सिकलोढ़ी गांव निवासी रामकरन यादव का 45 वर्षीय पुत्र धरमपाल यादव बिसंडा कस्बे के एक स्पेलर में मजदूरी करता था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह स्पेलर से काम करने के बाद साइकिल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पुनाहुर मोड़ के पास वह गांव जाने के लिए सड़क पार करने लगा।

बांदा : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, रोड पार करने के दौरान हुआ हादसा
Banda: Cycling worker dies due to high speed Bolero collision, accident happened while crossing the road

इसी बीच अतर्रा की ओर से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो की उसे टक्कर लग गई। घटनास्थल के मौजूद दुकानदारों ने बताया कि जोरदार टक्कर लगने से जहां तेज आवाज हुई है। वहीं साइकिल सवार उछल कर दूर गिरा था। उसकी साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।जिसमें पुलिस आनन-फानन उसे बिसंडा अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिवंगत के छोटे भाई राजबहादुर ने बताया कि वह तीन भाइयों में बड़े थे। पिता के नाम कुल तीन बीघा जमीन है। जिसका अभी बंटवारा नहीं हुआ है। इससे मजदूरी का घर का खर्च चलता था।


थाना निरीक्षक केके पांडेय ने बताया कि आरोपित चालक व दुर्घटना करने वाली बोलेरो का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वजन के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। स्वजन ने बताया कि धरमपाल का बड़ा बेटा 20 वर्षीय रामभरोसा व उसके दोनों भाई जब छोटे थे। उसकी पत्नी माया की बीमारी से मौत हो गई थी। धरमपाल ने तीनों बच्चों का पालन-पोषण किया है। बच्चों को उसने मां की कभी कमी नहीं महसूस होने दी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनंद सिंह ने अधिकारियों को पंचायत चुनाव का पढ़ाया पाठ …

दाल में छिपकली गिरने से चार लोगों की हालत बिगड़ी : अस्पताल में कराया गया भर्ती

‘मौत’ बन गया ट्रांसफार्मर: करंट की चपेट में आईं तीन सगी बहनें, बिजली विभाग की ‘बलि’ चढ़ी ‘मासूम’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में दूसरे दिन भी मकर संक्रांति की धूम: नदी में किया स्नान एवं घूमा मेला

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक मौत : कटे तार पर पैर रखते ही लगा करंट, फि‍र नहीं उठा युवक, घर में मचा कोहराम

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन से पहले पर पुल से 40 फीट नीचे गिरी पेट्रोलिंग इनोवा कार, चार सुरक्षा कर्मी हुए घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़