31.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में ज्वेलर्स की दुकान पर जीएसटी की रेड : अवैध कारोबार के मिले प्रमाण !
उत्तर प्रदेश

बांदा में ज्वेलर्स की दुकान पर जीएसटी की रेड : अवैध कारोबार के मिले प्रमाण !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में जीएसटी में सर्राफा व्यवसायी के यहां रेड डाली। इससे हड़कंप का आलम रहा। यह कार्यवाई बदौसा कस्बे की एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई। मौके से 1,400 ग्राम सोने और 43 किलो चांदी के आभूषण मिले हैं, जिनसे जुड़े दस्तावेजी रिकॉर्ड कारोबारी के पास नहीं मिले। इसके अलावा एक महीने से बिना जीएसटी के बिक्री होने की बात भी है।

बांदा में ज्वेलर्स की दुकान पर जीएसटी की रेड : अवैध कारोबार के मिले प्रमाण !
GST raid on jewelers shop in Banda: Evidence of illegal business found!

फिलहाल अभी आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं हुआ है। तीन घंटे तक अधिकारी बिल व खरीद से जुड़े रिकॉर्ड तलाशते रहे। मंगलवार देर शाम हुई इस छापामारी से कारोबारियों में खलबली मच गई। कई व्यापारी दुकानों के शटर गिराकर चले गए।
विभाग के डिप्टी कमिश्नर बृजेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने पुलिस के साथ यह कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कारोबारी के यहां से 14 सौ ग्राम सोना और 43 किलो चांदी के आभूषण स्टाक में बिना पर्चे के बरामद हुए। इनका कोई बिल भी नहीं मिला।

बांदा में ज्वेलर्स की दुकान पर जीएसटी की रेड : अवैध कारोबार के मिले प्रमाण !
GST raid on jewelers shop in Banda: Evidence of illegal business found!

चार पेज में लेनदेन बने हैं, अभी मूल्यांकन नहीं किया गया है। उनके अनुसार दुकानदार ने एक माह से जीएसटी बिल भी नहीं काटे थे। स्टीमेट में ही कस्टमरों को खरीद का पर्चा बनाते हैं। व्यापारी कच्चे बिल काटकर जीएसटी चोरी कर रहा था। बीपी सिंह ने बताया कि जांच अभी लंबी चलेगी। जो आभूषण मिले हैं, व्यापारी अपने वकील का बता रहे हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चलती रोडवेज बस में लगी आग: सवारियों में मची अफरा तफरी, कई यात्री हुए चुटहिल

कमिश्नर और डीएम पर दुआओं की बौछार: दोनों अफसरों का मन हुआ बाग-बाग

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड के हर खेत की स्प्रिंकलर से होगी सिंचाई

City News Uttar Pradesh

महोबा खनिज अधिकारी पर राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार रुपये का किया जुर्माना, अब वेतन से होगी वसूली

सीएम योगी का बड़ा बयान: बोले- श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो पाकिस्तान क्यों नहीं ?

डीएम नगेन्द्र की सख्त व्यवस्था: पुलिस भर्ती में न होगी अव्यवस्था, फ्री मिलेगी बस सेवा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़