City News Uttar Pradesh
मीटर रीडरों की 'कमाई' पर 'कंपनी' की कैंची ? नौकरी की 'धमकी' के पीछे क्या है 'पूरा खेल'?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मीटर रीडरों की ‘कमाई’ पर ‘कंपनी’ की कैंची ? नौकरी की ‘धमकी’ के पीछे क्या है ‘पूरा खेल’?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली विभाग के लिए “घर-घर जाकर मीटर रीडिंग” करने वाले “कर्मचारियों की मुश्किलें अब शिकायत पत्र से लेकर मुख्यमंत्री की चौखट” तक पहुंच गई हैं। टीडीएस मैनेजमेंट कंपनी के जरिए “काम” कर रहे मीटर रीडरों ने वेतन में कथित कटौती, भुगतान में देरी और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर पूरे मामले की “जांच और कार्रवाई” की मांग की है।मीटर रीडरों की 'कमाई' पर 'कंपनी' की कैंची ? नौकरी की 'धमकी' के पीछे क्या है 'पूरा खेल'?मीटर रीडरों का आरोप है कि वे लंबे समय से बिजली विभाग के लिए जिम्मेदारी के साथ मीटर रीडिंग का काम कर रहे हैं। वर्तमान में यह काम “टीडीएस मैनेजमेंट कंपनी” के “माध्यम” से कराया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि काम लगातार लिया जा रहा है, लेकिन “वेतन के भुगतान” में “अनियमितता और कटौती” ने उनकी “आर्थिक स्थिति बिगाड़” दी है। मीटर रीडरों का दावा है कि “कंपनी की ओर से उनके वेतन में लगातार कटौती” की जा रही है। इतना ही नहीं, कई बार भुगतान भी समय से नहीं किया जाता। इसी को लेकर “कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती” जा रही है।मीटर रीडरों की 'कमाई' पर 'कंपनी' की कैंची ? नौकरी की 'धमकी' के पीछे क्या है 'पूरा खेल'?मीटर रीडरों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने वेतन कटौती और भुगतान में देरी को लेकर कंपनी के जिम्मेदार लोगों से सवाल किया तो समस्या का समाधान करने के बजाय उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी प्रमुख मांग है कि वेतन में की जा रही कथित कटौती की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और उन्हें पूरा वेतन समय से दिलाया जाए। बड़ा प्रश्न यह है कि मीटर रीडरों के वेतन से वास्तव में कितनी कटौती हो रही है, कटौती का आधार क्या है और भुगतान में देरी की वजह क्या है?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवक ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकु़शी, आर्थिक तंगी में आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा …

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष ने बांटे ‘कंबल- जैकेट’: जरूरत मंदों के ‘चेहरों’ पर लौटी मुस्कान

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरो प्रसाद ने उठाई आवाज़: कहा-चित्रकूट में मौत का सफर, जिम्मेदार ‘नींद में गाफिल’ !

City News Uttar Pradesh

News- पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप…

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव : मिशन 2022 को लेकर सीएम योगी ने संभाली कमान, पार्टी पदाधिकारियों से लिया फीडबैक …

बांदा के ‘तेईस’ थानेदारों की ‘कुर्सी’ हिली: महकमे में मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़