- विनोद मिश्रा
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। स्वजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस क्रेशर में काम बंद होने से तनाव में खुदकुशी करना मान रही है। एएसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर उत्तम सिंह के डेरा निवासी अरविंद सिंह के 22 वर्षीय पुत्र आशीष ने रविवार देररात बोर में बने घर के अंदर तमंचे से अपनी ठोढ़ी गले के ऊपर का हिस्से में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन भागकर मौके पर पहुंचे तो वह लहूलुहान मिला। आनन-फानन स्वजन उसे सीएचसी बबेरू ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर स्वजन बेहाल हैं। उनका कहना है कि वह अविवाहित था। उसे घर में किसी तरह की दिक्कत नहीं थी। इससे अचानक खुदकुशी करने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, एसआइ सरफुद्दीन ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

एएसपी ने बताया कि वह कबरई की एक क्रशर में मुनीम था। लाकडाउन की वजह से काम बंद होने पर वह अपने घर में आकर रहने लगा था। काम बंद होने के तनाव के चलते प्रथम दृष्टया उसका खुदकुशी करना लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। मौके से तमंचा बरामद किया गया है

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
