City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश की पहल: जलजीवन मिशन से 44 विद्यालयों को मिलेगा जल
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश की पहल: जल जीवन मिशन से 44 विद्यालयों को मिलेगा जल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की पहल पर जिले के उन परिषदीय विधालय में पेयजल की उपलब्धता होगी जहां अब तक इसकी व्यवस्था नहीं हैं। इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने की कवायद तेज हो गई हैं।

जल शक्ति मंत्री रामकेश की पहल: जलजीवन मिशन से 44 विद्यालयों को मिलेगा जल
Jal Shakti Minister Ramkesh’s initiative: 44 schools will get water from Jal jeevan Mission

आपको बता दें की जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें जल जीवन मिशन योजना से बांदा के पेयजल बिहीन परिषदीय विद्यालयों तक जल्द पानी पहुंचानें की व्यवस्था के निर्देश जिला प्रशासन को दिये थे। जिले में ऐसे 44 विद्यालय हैं जिनमें पेयजल की व्यवस्था नहीं है। बच्चों को घर से बोतल में पानी लाना पड़ता है। योजना के तहत इन स्कूलों के लगभग 25000 बच्चों को पीने के पानी की सुविधा जल जीवन मिशन योजना के तहत मिलेगी।

जल शक्ति मंत्री रामकेश की पहल: जलजीवन मिशन से 44 विद्यालयों को मिलेगा जल
Jal Shakti Minister Ramkesh’s initiative: 44 schools will get water from Jal jeevan Mission

राज्य मंत्री रामकेश निषाद की पहल पर जिला शिक्षा अनुश्रवण की बैठक में डीएम द्वारा परिषदीय विद्यालयों को पेयजल से संतृप्त किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस संदर्भ में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह ने बीएसए से ऐसे विद्यालयों की सूची मांगी जिनमें अब तक पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। इन विद्यालयों में पाइप से पेयजल मुहैया कराने की योजना है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश की पहल: जलजीवन मिशन से 44 विद्यालयों को मिलेगा जल
Jal Shakti Minister Ramkesh’s initiative: 44 schools will get water from Jal jeevan Mission

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्य ने जिले के 1725 विद्यालयों में से 44 विद्यालयों की सूची अपर जिलाधिकारी को भेजी है। इन विद्यालयों में तकरीबन 25000 बच्चे पंजीकृत हैं। जिन ब्लाकों में पेयजल विहीन परिषदीय विद्यालय हैं उनमें बबेरू ब्लाक में 15, कमासिन में 11, बिसंडा औऱ महुआ में 6-6 नरैनी में 3, जसपुरा में 1औऱ बड़ोखर ब्लाक में 2 हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ट्रेनों में सिगरेट सुलगाने वालों की वीडियो बनाएंगे सहयात्री, रेलवे करेगा प्रोत्साहित

विधायक विशम्भर का फूटा गुस्सा: अधिकारियों को फटकार, किसानों को दिलाई खाद

पालिका अध्यक्ष मालती द्वारा वाल्मीकि जयंती पर पूजन, हुआ सुंदर कांड का पाठ

City News Uttar Pradesh

शराब की ‘लत’ का खौफनाक अंत: कमरे का ‘दरवाजा’ खोला तो ‘मंजर’ देख परिजनों के उड़े ‘होश’

City News Uttar Pradesh Desk

फेसबुक पर हुआ प्यार तो प्रेमी को तलाशते हुए बांदा पहुंची प्रेमिका, नहीं मिलने पर पहुंच गई थाने …

सीएम योगी पर भारी मड़ौली खुर्द अवैध बालू खनन माफिया विवेक एवं संतोष ?प्रशासन खामोश ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़