- विनोद मिश्रा
बांदा। पैरा मेडिकल कालेज नर्सिंग स्कूल तिंदवारा में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने नर्सिंग स्कूल के दो सैकड़ा एएनएम, जीएनएम व स्टाफ नर्सों के साथ बैठक की। कोविड टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने में लगभग एक सैकड़ा टीमों की अपेक्षा की गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया।

बांदा पैरा मेडिकल कालेज एण्ड नर्सिंग स्कूल तिन्दवारा में जिलाधिकारी श्री पटेल ने बांदा पैरा मेडिकल कालेज एण्ड नर्सिंग स्कूल, तिन्दवारा के लगभग 200 एएनएम, जीएनएम व स्टाफ नर्साे के साथ बैठक कर उनसे जनपद में चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान को शतप्रतिशत सफल बनाने की बात कही।

जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए लगभग 100 टीमों के सहयोग की अपेक्षा जरूरी होगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार शैवाल एवं डा. आरएन प्रसाद सहित बांदा पैरा मेडिकल कालेज, तिन्दवारा के अध्यक्ष मकबूल अली खां एवं प्राचार्या डा. सफीना सईद उपस्थित रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने तिन्दवारा इण्टर कालेज में चल रहे कोविड टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण किया गया।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
