- विनोद मिश्रा
लखनऊ । जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें “बांदा के विकास कार्यों एवं राजनीतिक परिस्थितियों” से अवगत कराया एवं “मार्ग दर्शन” प्राप्त किया। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद बांदा की समस्याओं को लेकर हमेशा चिंतित रहते है। इसी संदर्भ में उन्होंने लखनऊ में मुख्य मंत्री से भेंट कर समस्यायों को रखा और उनके निदान के लिये आग्रह किया।

जिले में चल रही जल जीवन मिशन एवं सिंचाई से संदर्भित प्रगति बताई। साथ ही अछरोड़ औऱ कनवारा ग्राम के बीच केन नदी पर पक्का पुल या वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पीपे के पुल की महती जरूरत बताई। बताया की पुल की व्यवस्था से अछरोड़ एवं उसके आसपास के गांव कनवारा से होते हुये जिला मुख्यालय से कम दूरी में जुड़ जायेंगे। यह एक बड़ी जनहित कारी उपलब्धि होगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वास्थ सेवा और कानून व्यवस्था की भी जानकारी दी। मुख्य मंत्री योगी को जिले की राजनीतिक गतिविधियों की भी जानकारी दी। पार्टी नीतियों के क्रियान्वन से अवगत कराया। मिशन 24को कामयाब बनाने हेतु भी गुफ्तगू हुई बताई जाती है। इस प्रकार समस्याओं एवं विकास कार्यों की चर्चा के साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी राज्य मंत्री निषाद नें मार्गदर्शन प्राप्त किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
