City News Uttar Pradesh
क्रेन से कुचलनें से दो बालकों की मौत पर बवाल : हाईवे पर जाम, बस पर पथराव
उत्तर प्रदेश

क्रेन से कुचलनें से दो बालकों की मौत पर बवाल : हाईवे पर जाम, बस पर पथराव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा – प्रयागराज हाईवे पर नई सड़क मोहल्ले के पास क्रेन मशीन ने किशोर और बालक को रौंद दिया। इससे उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे पर क्रोधित भारी भीड़ ने जमकर हंगामा किया। हाईवे पर जाम लगा दिया। कर्वी की तरफ जा रही रोडवेज बस में तोड़फोड़ की। क्रेन के चालक को पीटकर लहूलुहान कर दिया।

क्रेन से कुचलनें से दो बालकों की मौत पर बवाल : हाईवे पर जाम, बस पर पथराव
Ruckus over the death of two boys after being crushed by a crane: Jam on the highway, stone pelting on the bus

अतर्रा पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों की भीड़ देख होश हवाई हो गये। किसी तरह भीड़ के कब्जे से चालक को निकाल उसकी जान बचाई । एसपी के निर्देश पर आसपास के थानों का फोर्स आ गया। सांसद आरके सिंह पटेल व सीओ आनंद पांडेय ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लोग किसी की सुनने को तैयार ही नहीं हुए।

क्रेन से कुचलनें से दो बालकों की मौत पर बवाल : हाईवे पर जाम, बस पर पथराव
Ruckus over the death of two boys after being crushed by a crane: Jam on the highway, stone pelting on the bus

घटना क्रम के अनुसार ग्राम दिखितवारा के अंश छोटू पुरवा निवासी पट्टू यादव का 17 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र व राजाबाबू का नौ वर्षीय पुत्र मुन्ना भैंसों को चराने गए थे। दोनों ने मवेशी खेत में छोड़ दिए। हाईवे किनारे पेड़ के नीचे बैठे गये। इसी दौरान बांदा की तरफ जा रही हाइड्रा क्रेन मशीन पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और दोनों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक के साथ मारपीट कर रक्त रंजित कर दिया।

क्रेन से कुचलनें से दो बालकों की मौत पर बवाल : हाईवे पर जाम, बस पर पथराव
Ruckus over the death of two boys after being crushed by a crane: Jam on the highway, stone pelting on the bus

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। क्रोधित लोगों ने बांदा से कर्वी जा रही बस रोक ली। पथराव शुरू कर दिया। यात्रियों ने भागकर बामुश्किल जान बचाई। भगदड़ में कुछ महिलाएं चुटहिल भी हुई हैें। सैकड़ों लोगों के हंगामा करने की सूचना पर एसपी अभिनंदन के निर्देश पर नरैनी, बदौसा समेत आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। सांसद आर के पटेल व सीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।भारी मशक्कत के बाद कानूनी कार्यवाई एवं मुआवजा के आश्वासन पर जाम हटा। शवों का पोस्टमार्टम हुआ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र ने वसूली तेजी के लिये लगाई हांक: राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर

City News Uttar Pradesh

किसान कैसे बने कुबेर, जब योजनायें हो रही ढेर !

City News Uttar Pradesh

भाजपा में छायी शोक की लहर : हर दिल अजीज डाक्टर शीतल त्रिपाठी का हुआ निधन

City News Uttar Pradesh

स्कूलों में बल्ले बल्ले, ड्रेस, पाठ्य सामग्री की राशि अभिभावकों के खातों में : प्रकाश …

City News Uttar Pradesh

यूपी में अब पूरे हफ्ते के लिए लगाया गया लॉकडाउन, 10 मई सुबह 7 बजे तक लिए बढ़ गई कर्फ्यू की मियाद …

पूर्व विधायक दलजीत नें साजिश कर्ताओं पर जड़ें तीखे वार: मुख्य मंत्री से करेंगे बात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़