23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, बोर्ड की परीक्षा देकर लौटा था घर
उत्तर प्रदेश

यूपी : मां की डांट से नाराज युवक ने की खुदकुशी, घर से पांच सौ मीटर दूर  पेड़ पर फंदे  से लटकता मिला शव …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

फर्रुखाबाद । मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने आम के पेड़ पर अंगौछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली बेटे की मौत पर मां का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी प्रेमचंद्र सक्सेना के 20 वर्षीय पुत्र फुंदन को उसकी मां माया देवी ने किसी बात को लेकर शुक्रवार शाम डांट दिया।। जिससे वह नाराज होकर चला गया। देर रात तक जब घर वापस नहीं लौटा, तो बड़ा भाई कुंदन उसे तलाश करने के लिए इधर उधर दौड़ा। फुंदन का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर देविन वाले बाग में लटकता हुआ मिला, जिस पर कुंदन ने अपनी मां माया देवी तथा अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।


मौके पर भीड़ जुट गई। रात में ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के सहयोग से फुंदन के शव को नीचे उतरवाया। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मां माया देवी ने बेटे को किसी बात को लेकर डांट दिया था, जिससे वह नाराज होकर घर से चला गया था। फुंदन दो भाई हैं तथा दोनों अविवाहित हैं। पिता की मौत करीब 15 वर्ष पूर्व हो चुकी है। तीन बहनें थीं जिनकी शादियां हो चुकी हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान नेता बबलू सिंह बोले: कृषि ही ‘किसान का धर्म और ईमान’, जमीन ही ‘असली पूंजी’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: सरकार महात्मा गांधी के सपनों को कर रही साकार

City News Uttar Pradesh

दुर्लभ दुस्साहस : विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का शिकार, चार लोग हुए गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : सड़क निर्माण को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या,दो घायल, दोनों परिवार पंचायत चुनाव में थेआमने-सामने

बांदा को कौशलेष त्रिपाठी नें किया गौरान्वित : नेशनल टीम में हुआ चयन

जिला प्रशासन का उर्वरक विक्रेताओं पर डंडा: बांदा की चारों तहसीलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

ब्रेकिंग न्यूज़