City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : कार चालक की मेरठ में गोली मारकर हत्या, शव जंगल में फेंका….

मेरठ : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बुकिंग लेकर आए बोलेरो वाहन के मालिक की मेरठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कार चालक के चेहरे पर भी वार किए। पहचान न हो इसलिए शव के चेहरे को तेजाब से जला दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद में पसौड़ा गांव निवासी शमीम (35) पुत्र हाशम अली अपनी बुलेरो पिकअप वाहन चलाता था। भाई नदीम के अनुसार, शमीम ने शनिवार शाम 6 बजे फोन करके बताया कि उसे बुकिंग मिल गई है। रात 9 बजे तक वह घर लौट आएगा। इसके बाद वह रात को घर नहीं लौटा तो परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रविवार सुबह शमीम का शव मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के गांव डालम्पुर स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल के पास मिला। शव से थोड़ी दूरी पर ही वाहन खड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, शमीम को सिर और पैर में दो गोलियां मारी गईं। परिजनों ने बताया कि शमीम का चेहरा क्षत-विक्षत मिला है। उसे तेजाब से जलाने की आशंका है, ताकि पहचान न हो।

परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि घटनास्थल पर जांच की गई है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। कई बिंदुओ पर पुलिस जांच की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डाकघरों का सिस्टम फेल: डिजिटल सुधार के नाम पर ‘बढ़ी अव्यवस्था’

कोरोना का शिकार हुए पार्टी पदाधिकारियों के परिजनों से मिले नरेश …

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल शक्ति मंत्री का दौरा : राहत समग्री वितरण में पार्टी जन करेंगे सहयोग

Banda : खदान कर्मी की हत्या में पुलिस ने तीन को दबोचा …

City News Uttar Pradesh

निकम्मे स्वाथ्य विभाग को छका रहा डेंगू : आकड़ा पंहुचा सौ के पार, “हाय राम हाय”

City News Uttar Pradesh

दलजीत और धनंजय की ‘दोस्ती’ नें मित्रता का दर्शाया महत्व: आत्मीय प्रेम से ‘महकी फिजां’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़