City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : अखिलेश के तेवर पड़े ढीले, कहा- गरीबों के टीकाकरण की तारीख निश्चित घोषित हो…

 

लखनऊ : कोरोना वैक्सीन पर दिए विवादित बयान के बाद सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जमकर आलोचना हो रही है। कोरोना वैक्सीन को बीजेपी की वैक्सीन बताने वाले अखिलेश के बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। अखिलेश ने शनिवार ने ऐलान किया कि वह फिलहाल कोरोना की वैक्‍सीन नहीं लगवाएंगे, क्‍योंकि उन्‍हे बीजेपी की वैक्‍सीन पर भरोसा नहीं है। इस बयान पर ट्रोल होने के बाद अखिलेश सफाई दे रहे हैं।


उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “कोरोना का टीकाकरण एक संवेदनशील प्रक्रिया है इसीलिए भाजपा सरकार इसे कोई सजावटी-दिखावटी इवेंट न समझे और अग्रिम पुख़्ता इंतज़ामों के बाद ही शुरू करे। यह लोगों के जीवन का विषय है अत: इसमें बाद में सुधार का ख़तरा नहीं उठाया जा सकता है। गरीबों के टीकाकरण की निश्चित तारीख घोषित हो।”

बीजेपी की राजनीतिक वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा : अखिलेश

अखिलेश ने शनिवार को वैक्सीन को लेकर विवादित बयान दिया था। अखिलेश ने कहा था, “हमें वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है पर भाजपा की ताली-थाली वाली अवैज्ञानिक सोच व भाजपा सरकार की वैक्सीन लगवाने की उस चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है, जो कोरोनाकाल में ठप्प-सी पड़ी रही है। हम भाजपा की राजनीतिक वैक्सीन नहीं लगवाएँगे. सपा की सरकार वैक्सीन मुफ़्त लगवाएगी।”

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

क्रूरता की हदें पार: दो डीसीएम में ठूंसी गईं 39 भैंसे, एक की मौत, 4 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे !

City News Uttar Pradesh

नवरात्र महोत्सव की तैयारियों पर केंद्रीय पूजा समिति का अल्टीमेटम: डीएम को ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

पीसीएफ किसानों को पेरे है : 2 करोड़ 35 लाख नहीं कर रहा भुगतान

City News Uttar Pradesh

इश्क और मुश्क की हैरत अंगेज दास्तां : 134 युवतियों के अपहरण का काला अध्याय !

कांग्रेस का ‘यातना’ क्रय स्थल पर छापा : भूखे-प्यासे ‘लाइन’ में ‘तड़पते’ मिले किसान !

City News Uttar Pradesh

डीएम का थाने में औचक निरीक्षण: रजिस्टरों की जांच में ‘पकड़ी’ लापरवाही, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़