City News Uttar Pradesh
पीसीएफ किसानों को पेरे है : 2 करोड़ 35 लाख नहीं कर रहा भुगतान
उत्तर प्रदेश

पीसीएफ किसानों को पेरे है : 2 करोड़ 35 लाख नहीं कर रहा भुगतान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पीसीएफ “किसानों को आर्थिक रूप से पेरे” है। उनके “2 करोड़ 35 लाख के भुगतान पर कुंडली मारे बैठा” है। ढाई माह से “माल के दाम के लिये किसान सिसक” रहें हैं। आपको बता दें की पीसीएफ नें दलहन और तिलहन खरीद करने के बाद किसानों का 2.35 करोड़ रुपये का भुगतान लटकाये है।

पीसीएफ किसानों को पेरे है : 2 करोड़ 35 लाख नहीं कर रहा भुगतान
PCF is beyond the reach of farmers: 2 crore 35 lakh is not being paid

मंडल के चारों जिलों में 30 जून तक खरीद हुई, लेकिन ढाई माह बाद भी किसानों का भुगतान नहीं मिला। हालत यह है की दलहन एवं तिलहन बेच चुके 2311 किसान भुगतान के लिए पीसीएफ की डेहरी पर माथा टेक रहें हैं। लेकिन “आश्वासनों की चाशनी देकर यूगो” कर दिया जता है। अधिकारियों का कहना है कि जब नैफेड लखनऊ से धनराशि आएगी तभी भुगतान खातों में भेजा जाएगा।

पीसीएफ किसानों को पेरे है : 2 करोड़ 35 लाख नहीं कर रहा भुगतान
PCF is beyond the reach of farmers: 2 crore 35 lakh is not being paid

शासन ने मंडल में समर्थन मूल्य योजना के तहत दलहन-तिलहन खरीद के लिए 15 केंद्र खोले थे। इसमें 11 केंद्र पीसीएफ के और चार केंद्र यूपीपीसीयू के शामिल हैं। पीसीएफ ने 3196 किसानों से 6251.450 मीट्रिक टन चना, 958 किसानों से 1571.700 मीट्रिक टन मसूर और 2894 किसानों से 6805.550 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की। खरीद की यह प्रक्रिया 30 जून तक चली। शासन से चना का समर्थन मूल्य 53,350 रुपये, मसूर का 60,000 और सरसों का 54,500 रुपये प्रति मीट्रिक टन निर्धारित किया था।


केंद्र प्रभारियों ने खरीद तो पूरी कर ली, लेकिन भुगतान का पेंच फंस गया। चना बेचने वाले 41 किसानों का 36 लाख 42 हजार रुपये अभी तक नहीं दिया गया। जबकि मसूर खरीद में 98 किसानों का 79.63 लाख रुपये बकाया है। वहीं सरसों की खरीद में 92 किसानों का एक करोड़ 19 लाख 43 हजार रुपये की बकाया है। किसानों पर यह लटकाऊ भुगतान उनकी आर्थिक तंगी का सबब बन गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की लगाई जमीनी चौपाल : लोकसभा चुनाव की विजय का पढ़ाया पाठ

City News Uttar Pradesh

यूपी के डान मुख्तार अंसारी का आजमगढ़ पुलिस ने लिया बयान ! …

प्रतिनिधि अंकित की ‘तत्परता बनी मिसाल’: लोहिया पुल पर ‘जल संकट’ का हुआ समाधान

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में तीन घंटे पहले मिल जाएगी जानकारी, की आ रही है आपदा

City News Uttar Pradesh

मानवता हुई शर्मसार: सीएचसी के कूड़ेदान में मिला नवजात का शव,पुलिस नें शुरू की जांच

बांदा प्रेस क्लब का ‘महाकायाकल्प’: नए वर्ष में ‘नए स्वरूप’ के साथ लौटेगा ‘पत्रकारिता का तीर्थ’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़