- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड के लिये गुड न्यूज़ है। दैवीय आपदा आने से तीन घंटे पहले उसकी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए प्रदेश का दूसरा डॉपलर रडार सिस्टम लगाया जा रहा है। यह सिस्टम 300 किमी की परिधि में वातावरण में होने वाली हलचल पर नजर रखेगा।

बारिश के मौसम में बुंदेलखंड में गाज गिरना आम है। इसके अलावा यहां के लोगों को अक्सर अतिवृष्टि व ओलावृष्टि का सामना करना पड़ जाता है। पहले से सूचना होने पर इन दैवीय आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। इसके लिए झांसी में मौसम विभाग लखनऊ और प्रदेश के राहत आयुक्त की ओर से डॉपलर रडार सिस्टम लगाया जा रहा है। प्रदेश में अभी यह सिस्टम केवल लखनऊ में ही लगा है।

डॉपलर रडार सिस्टम लगाने के लिए यहां गरियागांव और सैंयर में जमीन चिह्नित की गई है। लखनऊ से आए वैज्ञानिक अधिकारी शिव दीक्षित और वैज्ञानिक सहायक ज्ञानप्रकाश ने दोनों जमीनों का निरीक्षण किया था। इनमें से किसी एक स्थान पर 2500 वर्गमीटर जमीन चयनित कर सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। झांसी में डॉपलर रडार सिस्टम लग जाने से केवल यूपी के बुंदेलखंड के सातों जिले ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों को भी लाभ मिलेगा। इसके जरिये दैवीय आपदा की सूचना तीन घंटे पहले मिल जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
