30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
संवेदनशीलता और सेवा का संगम: ग्रामीणों को मिला नई रोशनी और स्वास्थ्य का तोहफा
उत्तर प्रदेश

संवेदनशीलता और सेवा का संगम: ग्रामीणों को मिला नई रोशनी और स्वास्थ्य का तोहफा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। जहां एक ओर देश के दूरदराज़ गांव अब भी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरसते हैं, वहीं चित्रकूट का अरछा गांव रविवार को उम्मीद की एक नई मिसाल बन गया। विकास पथ सेवा संस्थान के बैनर तले विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ, जिसने न केवल ग्रामीणों की आंखों को नई रोशनी दी, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की भी लौ जला दी।

संवेदनशीलता और सेवा का संगम: ग्रामीणों को मिला नई रोशनी और स्वास्थ्य का तोहफा

शिविर का शुभारंभ उप जिलाधिकारी राजपुर राम ऋषि रमन के कर कमलों द्वारा हुआ। उन्होंने खुद कई नेत्र रोगियों को चश्मे वितरित कर मानवीय सेवा की मिसाल पेश की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा,”जिसका कोई नहीं, उसका बनने का प्रयास ही सच्ची सेवा है। यह पहल वाकई सराहनीय और प्रेरणादायक है।”

संवेदनशीलता और सेवा का संगम: ग्रामीणों को मिला नई रोशनी और स्वास्थ्य का तोहफा

शिविर में हंस फाउंडेशन की चिकित्सा टीम द्वारा 150 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं जानकीकुंड ट्रस्ट के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 155 नेत्र परीक्षण किए और 73 ज़रूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए। इन आँकड़ों से कहीं ज़्यादा अहम था उन चेहरों पर लौटी वो मुस्कान, जो अब धुंधलेपन की दुनिया से बाहर निकल रही थी।

संवेदनशीलता और सेवा का संगम: ग्रामीणों को मिला नई रोशनी और स्वास्थ्य का तोहफा

विकास पथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज को आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जाना है। स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता हमारा मूल मंत्र है।” शिविर में सभासद शंकर प्रसाद यादव ने न केवल शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई बल्कि समस्त डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, और सहयोगी संस्थाओं का हृदय से आभार भी व्यक्त किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने चिकित्सा मित्रों को बताया ‘योद्धा’: कहा- स्वास्थ्य व्यवस्था की बनेंगे ‘रीढ़’

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी की ‘रणनीति’ तैयार: गंगा दशहरा और बकरीद पर कानून की होगी ‘कड़ी निगाह’

City News Uttar Pradesh

लाभार्थी सम्मेलन: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील और सांसद नें बताई मोदी की खूबियां

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश एवं पालिका द्वारा ‘स्वच्छता मिशन’ को नई रफ्तार: सार्वजनिक शौचालय का ‘लोकार्पण’

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : पत्नी के चुनाव हारने से नाराज हिस्ट्रीशीटर ने ग्रामीणों से की मारपीट, पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही …

बांदा : चांदी की आंख निकालकर झाड़ियों में चंदेलकालीन पाथेश्वरी देवी की मूर्ति छोड़ भाग गए चोर …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़