24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम अब नहीं बचूंगा
उत्तर प्रदेश

मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम अब नहीं बचूंगा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत से पहले की ऑडियो वायरल हो रही है। ऑडियो में मुख्तार अपने परिवार से बात कर रहा है। करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। तीन दिनों से बीमार चल रहे जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बृहस्पतिवार रात अचानक फिर बिगड़ गई थी।

मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम अब नहीं बचूंगा
Mukhtar’s last audio: I am becoming unconscious, Babu we will not survive now

इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के बाद से उनका एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने परिवार से बात कर रहे हैं। इस ऑडियो से यह बात सामने आ रही है कि मुख्तार का स्वास्थ काफी समय से ठीक नहीं चल रहा था। वायरल ऑडियो में मुख्तार ने अपने बेटे को कॉल करके कहा था कि वो 16 मार्च से रोजा नहीं रख पा रहा है।

मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम अब नहीं बचूंगा
Mukhtar’s last audio: I am becoming unconscious, Babu we will not survive now

बहुत ज्यादा परेशानी है, हम बैठ भी नहीं पा रहे हैं और बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं। मुख्तार की बात सुनकर बेटे उमर अंसारी ने कहा कि मैंने आपको वीडियो में देखा है, आप बहुत ही ज्यादा कमजोर नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो मुख्तार की मौत से एक दो दिन पहले का बताया जा रहा है। इसमें मुख्तार अपनी खराब हालत के बारे में बता रहा है। बेटा उमर बोलता है- आप हिम्मत बनाए रखिए पापा। आपसे ज्यादा हिम्मत किसी के पास नहीं है। कुछ भी करके रोज बात कर लिया करिए। रमजान का पाक महीना है। इंशाअल्लाह हम लोग जल्द ही हज करेंगे। हम जल्द ही आपके लिए खजूर और जमजम लेकर आएंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडल के तीन तहसीलदार डिप्टी कलक्टर बने …

यूपी: फिक्स हो गई कोरोना टेस्टिंग रेट, 250 रुपये में होगी रैपिट एंटीजेन जांच

City News Uttar Pradesh

अनोखा मामला: शादी के एक दिन पहले ही बरात लेकर पहुंच गया दूल्हा, लड़की पक्ष में मच गया हड़कंप

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव : मतदान के दौरान डीएम-एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: खून की नदियां बहाने वाले रामलला के दर्शन करने नहीं जा रहे

City News Uttar Pradesh

मिर्जापुर उपचुनाव: मंत्री रामकेश का ताबड़तोड़ जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी के लिये मांगे वोट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़