24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
केन-बेतवा परियोजना ने पकड़ी रफ्तार: सूखी धरती पर बहेंगी 'विकास की नहरें'
उत्तर प्रदेश

केन-बेतवा परियोजना ने पकड़ी रफ्तार: सूखी धरती पर बहेंगी ‘विकास की नहरें’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की सूखी धरती पर अब विकास और समृद्धि की नहरें बहाने की तैयारी तेज हो गई है। वर्षों से जल संकट, सूखे और पलायन की मार झेल रहे बुंदेलखंड के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना किसी जीवनरेखा से कम नहीं मानी जा रही है। इसी ऐतिहासिक परियोजना के तहत केन नहर प्रणाली के पुनरुद्धार कार्य को उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया। जल संसाधन विभाग, विकास एवं कृषि विभाग तथा जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के सचिव सी.एल. कांथा ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परियोजना स्थल का निरीक्षण किया।

केन-बेतवा परियोजना ने पकड़ी रफ्तार: सूखी धरती पर बहेंगी 'विकास की नहरें'

इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य केन कैनाल का कायाकल्प जीरो किलोमीटर बरियारपुर से लेकर पनगरा टेल तक किया जाएगा। नहर के पुनरुद्धार से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और जल वितरण प्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी। लंबे समय से जर्जर पड़ी केन नहर अब बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।

केन-बेतवा परियोजना ने पकड़ी रफ्तार: सूखी धरती पर बहेंगी 'विकास की नहरें'

इस परियोजना की व्यापकता और प्रभाव को समझाते हुए अधिकारियों ने बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूरा होने पर बांदा, ललितपुर, झांसी, महोबा और मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग के कुल 10.62 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही करीब 62 लाख लोगों को स्थायी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। परियोजना का एक महत्वपूर्ण पहलू ऊर्जा उत्पादन भी है। अधिकारियों के मुताबिक केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत 10.3 मेगावाट जल विद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन प्रस्तावित है। इससे क्षेत्र में न सिर्फ बिजली की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान परियोजना के एसीओ देवेश शुक्ला,अधीक्षण अभियंता संदीप खरे,सर्वजीत सिंह बक्शी,बालेश्वर ठाकुर,डॉ. शिव प्रकाश, प्रशांत कुमार दीक्षित और आर.के. मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रकाश द्विवेदी नें दिया स्वागत से सियासी संदेश: शक्ति प्रदर्शन कर जताया ‘कद’

City News Uttar Pradesh Desk

बदहाल आयुर्वेदिक अस्पताल, फार्मासिस्ट डाक्टर के रोल में : नहीं मिल रहीं दवाएं

City News Uttar Pradesh

बबेरू में भाजपा की हार प्रत्याशी हीं बना मुख्य कारण ? जनता एवं कार्यकर्ता में थे नापसंद

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा पटेल को अब अमोल नें “यादव जाति दांव” से पछाड़ा, निष्कासन हुआ वापस

City News Uttar Pradesh

यूपी: सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, अवकाश पर गए जवानों को बुलाने के आदेश

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया मुख़्तार अंसारी से मंडल कारागार मिलने आए वकील को, मुलाकात करने की नहीं मिली अनुमति …  

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़