
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। लोकतंत्र के इस पर्व में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

सोमवार को बार एसोसिएशन के लिए मतदान प्रक्रिया के दौरान उन्होंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अधिवक्ताओं से संवाद किया।

मंत्री रामकेश निषाद ने चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि “अधिवक्ता समाज न्याय प्रणाली की रीढ़” हैं। उनकी भूमिका लोकतंत्र को मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने और न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बार एसोसिएशन की मांगों पर जल्द ही विचार किया जाएगा। उनके हित में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
