![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। आधार कार्ड संशोधन के नाम पर बीएसएनएल कार्यालय में अनियमितता और अतिरिक्त शुल्क वसूली का मामला सामने आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, शनिवार को विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई अतर्रा के कार्यकर्ता क्षितिज कुरील अपने आधार कार्ड में संशोधन कराने बीएसएनएल कार्यालय पहुंचे थे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनसे 50 रूपये के अधिकृत शुल्क के बजाय 500 रूपये की मांग की। जब उन्होंने इसका कारण पूछा और उच्च अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की, तो कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जबरन कार्यालय से बाहर निकाल दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। संगठन के तहसील सह-संयोजक अभय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। तहसील सह-संयोजक अभय सिंह ने कहा कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल कार्यालय में भ्रष्टाचार का यह पहला मामला नहीं है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें ऋषभ सिंह, अमन दीक्षित, अमन तिवारी, मृगांक पांडे, आशुतोष सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, आशीष सिंह, उमंग सिंह, अमर अग्निहोत्री, संदीप सिंह, विक्रम सिंह समेत कई छात्र शामिल थे। छात्रों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
