City News Uttar Pradesh
रिश्तों पर लगा 'कलंक': शादी का 'झांसा' देकर 'विधवा' से दुष्कर्म, ममेरे भाई पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

रिश्तों पर लगा ‘कलंक’: शादी का ‘झांसा’ देकर ‘विधवा’ से दुष्कर्म, ममेरे भाई पर मुकदमा दर्ज

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रिश्तों की मर्यादा को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। तिंदवारी क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय विधवा महिला ने अपने ही ममेरे भाई पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला केवल एक आपराधिक आरोप नहीं, बल्कि उस भरोसे के टूटने की कहानी भी है, जो परिवार और रिश्तों की बुनियाद माना जाता है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता तिंदवारी कस्बे की रहने वाली है। पति के निधन के बाद वह अपने जीवनयापन के लिए शहर में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। इसी दौरान उसके संपर्क में शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला उसका ममेरा भाई आया।

दुष्कर्म और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात: बेटी व मां हुए 'शिकार', पुलिस 'जांच' में जुटी !महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी परिस्थितियों और अकेलेपन का फायदा उठाया। उसने शादी का भरोसा दिलाया और इसी विश्वास के आधार पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले आरोपी ने उससे विवाह करने का वादा किया था। आरोप है कि उसी वादे के आधार पर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने विवाह की बात दोबारा उठाई तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। विरोध करने पर उसे धमकियां भी दी जाने लगीं। लगातार मानसिक प्रताड़ना और कथित धोखे के बाद महिला ने मंगलवार रात शहर कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी।

दो थाने बनेंगे 'मालदार व दमदार': चार चौकियां होंगी अपग्रेड, पुलिस नेटवर्क होगा मजबूतपुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई हरिशरण सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा उसके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda  : प्याज और लहसुन की खेती किसानों के लिये करेगी धन वर्षा ! …

City News Uttar Pradesh

सरकार मौत पर मेहरबान: ‘कर्ज औऱ लोन’ नें निगल ली जान, मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh Desk

News : बेटियां मानवता को ईश्वर का सर्वश्रेष्ठ उपहार – इं. प्रणव…

City News Uttar Pradesh

बांदा की पथरी खदान में अवैध खनन का जमकर खेल : माफिया के रसूख के आगे बौना है प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh

चिंतनीय स्थिति: अब घर ‘आंगन’ में नहीं फुदकती ‘नन्ही दोस्त’ गौरया

City News Uttar Pradesh

Banda- बालू की ढुलान में रेलवे कूदा, करेगा कमाई, ट्रकों की आफत आई !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़