City News Uttar Pradesh
यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट, जुलाई तक हर जिले में हो जाएगी एक-एक यूनिट
उत्तर प्रदेश

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट, जुलाई तक हर जिले में हो जाएगी एक-एक यूनिट

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में जल्द ही नौ जिलों में सिटी स्कैन यूनिट लगेगी। जिससे प्रदेश के हर जिले में मरीजों को निशुल्क सिटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। अभी 66 जिले में यह सुविधा मिल रही है। प्रदेश के हर जिले में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर सिटी स्कैन मशीनें लगाई जा रही हैं। अभी तक 66 जिले में पीपीपी मॉडल पर सिटी स्कैन मशीनें लगी हुई हैं।

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट, जुलाई तक हर जिले में हो जाएगी एक-एक यूनिट
CT scan unit will be set up in nine districts of UP, one unit in each district by July

अब नौ नई यूनिटें लगाने की तैयारी चल रही है। इसे जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हर जिले में सिटी स्कैन की निशुल्क सुविधा होने से सिर की गंभीर बीमारी या चोट लगे मरीजों को राहत मिलेगी। उन्हें जांच के लिए लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी सहित अन्य महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि मरीज अपने ही जिले में जांच करा सकेगा।


स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (चिकित्सा एवं उपचार) डा. केएन तिवारी का कहना है कि प्रदेश के हर जिला चिकित्सालय को सिटी स्कैन की सुविधा से सुसज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। पीपीपी माडल पर यूनिट लगाने वाली कंपनी को सरकार भुगतान करेगी। इसके लिए कंपनी जांच कराने वाले मरीजों का विवरण संबंधित अस्पताल से सत्पापित कर भेजती है। संयुक्त निदेशक डा. वीके सिंह ने बताया कि लखनऊ के सिविल अस्पताल और लोकबंधु अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा दी गई है। जहां मरीजों का दवाब अधिक है, उन जिलों में अतिरिक्त यूनिट भी लगाई जाएगी। इसके लिए मरीजों की संख्या का आकलन किया जा रहा है। जिला अस्पताल अमरोहा, झांसी, बरेली, मैनपुरी, एटा, प्रयागराज, भदोही, प्रतापगढ़ और मिर्जापुर में सिटी स्कैन यूनिट स्थापित करने की तैयारी चल रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में डिप्थीरिया के प्रकोप का लक्षण बढ़ा : सीएमएस नें अभिभावकों पर ठीकरा फोड़ा

City News Uttar Pradesh

मंत्री नें किया बजट का गुणगान: प्रदेश रामराज की ओर करेगा प्रस्थान

62 करोड़ के बजट का इंतजार: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति बदहाल

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद : अटल भूजल योजना के लिये “अटल ” ! …

News- बिजली स्मार्ट मीटर जांच में फेल, चीनी चिप उछाल रहा बिल

City News Uttar Pradesh

युगदृष्टा करवरिया की पुण्यतिथि बनी ‘संकल्प दिवस’: विरासत को आगे ‘बढ़ाने’ का लिया प्रण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़