City News Uttar Pradesh
प्रधानाध्यापिका निलंबित : वित्तीय सहित अन्य गंभीर आरोपों पर जांचोपरांत हुई कार्यवाई
उत्तर प्रदेश

प्रधानाध्यापिका निलंबित : वित्तीय सहित अन्य गंभीर आरोपों पर जांचोपरांत हुई कार्यवाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कमासिन ब्लाक की ग्राम पंचायत कुचौली की प्रभारी प्रधानाचार्य को बेसिक शिक्षा अधिकारी नें गंभीर अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया है। आपको बता दे की कुचौली ग्रामपंचायत के प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधान अध्यापिका सारिका शुक्ला पर वित्तीय अनियमितताओं के अलावा समय पर स्कूल न आना, मिड डे मिल मानक के अनुरूप न देना आदि मामलों की शिकायतें जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों नें की थीं।

प्रधानाध्यापिका निलंबित : वित्तीय सहित अन्य गंभीर आरोपों पर जांचोपरांत हुई कार्यवाई
Headmistress suspended: action taken after investigation on other serious allegations including financial

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल ने पिछले दिनों विद्यालय आकर बिन्दुवार जांच की थी। इसकी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या द्वारा जांच रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई।

प्रधानाध्यापिका निलंबित : वित्तीय सहित अन्य गंभीर आरोपों पर जांचोपरांत हुई कार्यवाई
Headmistress suspended: action taken after investigation on other serious allegations including financial

जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर प्रधान अध्यापिका सारिका शुक्ला को निलंवित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान बेसिक शिक्षा अधिनियम नियमावली के अनुसार भरण -पोषण भत्ता दिया जायेगा। प्रधानाध्यापिका के निलंबन से ग्रामवासियों नें हर्ष जताया है। उम्मीद जताई की विद्यालय का संचालन अब बेहतर ढंग से होगा।शैक्षणिक व्यवस्था पटरी पर आयेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ट्रेनों के जनरल एवं स्लीपर कोचों में लगेंगे अग्निशमन यंत्र

City News Uttar Pradesh

छात्राओं ने संभाली जिले की प्रशासनिक बागडोर: सीखा नेतृत्व और प्रशासन का महत्व

मंत्री रामकेश निषाद का अधिकारियों को ‘सख्त’ निर्देश: बाढ़ से पहले करो ‘व्यवस्था पुख्ता’

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : उपायुक्त की सख्त हिदायत : समूह गठन के लिए मिशन प्रबंधकों को पढ़ाया पाठ…

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें ग्रामीण आवास योजना में सुधार को लिखा पत्र

सावन के दूसरे मंगलवार को ‘हनुमान मंदिरों’ में भीड़: मांगा ‘ज्ञान गुण’ का आशिर्वाद

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़