![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में नरैनी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। इस दौरान ग्राम करौली में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश।

मंडी परिषद के बाहर अतिक्रमण एवं गंदगी हटाने के लिए अधिशाषी अधिकारी को निर्देश। परिवार रजिस्टर में नाम सुधार हेतु खंड विकास अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के आदेश। विद्युत बिल संशोधन व फीडर बदलने की शिकायत पर अधिशाषी अभियंता को समाधान के निर्देश। राजस्व कर्मियों की शिथिलता पर कार्रवाई के आदेश दिए ।

समाधान दिवस के बाद डीएम जे. रीभा ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और संग्रह अनुभाग, भूलेख कार्यालय, अभिलेखागार और मतदाता पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बकाया राजस्व वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। खतौनी जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश। पुराने वादों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता को दी जा रही सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान एसपी अंकुर अग्रवाल, एडीएम अमिताभ यादव, एसडीएम सत्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
