City News Uttar Pradesh
महोबा: कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

महोबा: कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

महोबा। जिले में थाना श्रीनगर के पवा गांव में युवक ने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा बना फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। वा गांव निवासी पृथ्वीराज विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। जबकि उसके दोनों पुत्र राहुल व मिलन विश्वकर्मा (22) गांव में चाचा-चाची के साथ रहते हैं। रविवार की सुबह करीब दस बजे बड़ा भाई राहुल महोबा काम करने चला गया।

महोबा: कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba: The youth hanged on the gallows by making a noose of rope in the room, died

तभी मिलन ने कमरे में जाकर पंखे के छल्ले से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों के अचानक पहुंचने पर युवक को फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि मिलन ने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर ही रहता था। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे माता-पिता को दी गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें दिया ऊर्जा क्षेत्र में बांदा को नया उजाला, दूर होगी बिजली आपूर्ति समस्या

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा निकाय चुनाव है धर्मयुद्व : रोड शो बना आकर्षण

City News Uttar Pradesh

Banda : गेहूँ खरीद, नो दिन चले अढ़ाई कोस, 20 दिन में 4240 क्विंटल खरीद …

नवरात्र पर नवेली बुंदेली कन्या कार्यक्रम की डीएम नें मचा रखी है धूम : हो रही है सराहना

Banda : वित्तीय संकट में जल संस्थान, दस फरवरी से विभाग बोलेगा हाय राम !

City News Uttar Pradesh

Banda : श्रम धन मान योजना : मंडल में उन्नीस हजार श्रमिकों का पंजीयन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़