31.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

भाजपा में जीत की खुशी का सैलाब : गूंज उठा “वाह प्रकाश वाह” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त हो जाने से पार्टी में खुशी का सैलाब है। “वाह प्रकाश वाह” की धुन गूंज रही है। संकेत मिल रहें है की भविष्य में शीघ्र ही सपा-बसपा के कई जिला पंचायत सदस्य भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण कर लेगें।


जैसा की सबको ज्ञात है की 26 जून को अध्यक्ष पद के लिये नामांकन था औऱ इसी दिन दोपहर तीन बजे नामांकन अवधि पूरी हो जाने के बाद नामांकन पत्रों की जांच होनी थी। जांच में सपा एवं बसपा प्रत्याशियों के पत्र त्रुटियाँ होने के कारण खारिज हो गये।

भाजपा प्रत्याशी सुनील पटेल का नामांकन पत्र परिपूर्ण पाया गया। इस तरह उनके निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया।
वैसे भी नामांकन के पूर्व भाजपा कार्ययालय में पार्टी कार्यकर्ताओ और वरिष्ठ पदाधिकारीगण उल्लास के साथ उपस्थित थे।

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें संकेतों-संकेतों में बता दिया की हमारी जीत सुनिश्चित है। हम जीत के जादुई आंकड़े 16 से काफी आगे हैं। परिणाम चौंकाने वाले होंगे !


नामांकन के बाद सपा-बसपा के पर्चे खारिज होने की चौंकाने वाली खबर आई। भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय में पार्टी जनों में खुशियाँ हिलोरें लेने लगी। बधाई, स्वागत और मिष्ठान वितरण का कार्य देर रात तक चलता रहा। पार्टी जन सदर विधायक की रणनीति के कायल दिखे। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं की सपा-बसपा के स्थानीय कर्णधारकों और उनके जिला पंचायत सदस्यों के भी मोबाइल पर बधाई संदेश आते रहे।


चर्चा तो यहां तक है की तीन जुलाई कों वैधानिकत तौर पर निर्वाचित हो जाने की घोषणा औऱ शपथ ग्रहण के कुछ माह बाद सपा-बसपा के जिला पंचायत सदस्य काफी टूट कर भाजपा की सदस्यता लें लें तो कोई आश्चर्य नहीं होगा !


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला भाजपा की बैठक: बूथ और अर्थ संयोजन पर किया गया चिंतन और मंथन

अपराधियों को सख्त हिदायत, गड़बड़ हुई तो होगी कार्रवाई: एसपी अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

News : जन्मदिन पर BSP सुप्रीमो मायावती का खुला एलान, यूपी और उत्तराखंड में पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सांसद आरके एवं साध्वी निरंजन को टिकट मिलने जताई खुशी

योगी का हंटर : मुफ्त का चंदन घिसने वालों द्वारा भयवश राशन कार्डों का समर्पण !

दरोगा दिलीप कुमार मिश्रा नें “संवेदनशीलता” से जीता जनता जनार्दन का “दिल” : गूंजा “वाह”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़