26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के लिए सिपाही लेता था रुपये, एसपी अभिनंदन ने कर दिया निलंबित
उत्तर प्रदेश

एसपी अभिनंदन ने की बड़ी कार्यवाही : लापरवाही पर जनशिकायत प्रकोष्ठ के हेड कांस्टेबल समेत तीन कर्मी हुए निलंबित

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनसुनवाई के मामले में जहां सीएम योगी आदित्यनाथ खुद गंभीरता दिखा रहे हैं वहीं एसपी अभिनंदन ने भी लापरवाही करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। जिसमें उन्होंने एक हेड कांस्टेबल समेत तीन कर्मियों को निलंबित किया है। प्रकोष्ठ के निरीक्षक के विरुद्ध प्रारंभिक जांच शुरू कराई है।

एसपी अभिनंदन ने पुलिस कार्यालय के जन शिकायत प्रकोष्ठ का सुबह निरीक्षण किया। जिसमें शिकायतों के निस्तारण आदि की जानकारी की। कार्यों में शिथिलता बरतने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रकोष्ठ में तैनात हेडकांस्टेबल ज्ञान सिंह, आरक्षी मो. वसीम, उर्दू अनुवादक सदुरूद्दीन को कार्यों में शिथिलता बरतने पर निलंबित कर दिया। शिकायत प्रकोष्ठ के निरीक्षक रामबरन के विरुद्ध प्रारंभिक जांच करने के निर्देश दिए हैं।

एसपी अभिनंदन ने की बड़ी कार्यवाही : लापरवाही पर जनशिकायत प्रकोष्ठ के हेड कांस्टेबल समेत तीन कर्मी हुए निलंबित
SP Abhinandan took big action: Three personnel including head constable of Public Grievance Cell suspended for negligence

एसपी ने यह भी बताया कि जिन कर्मियों को निलंबित किया गया है। उनकी भी जांच कराने को कहा गया है। वहीं एसपी अभिनंदन ने अभी पखवारा भर पहले कई थाना निरीक्षक व एसआइ के भी स्थानांतरण किए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर उनकी ओर से ताबदला एक्सप्रेस चलाई जा रही है। सभी थाना निरीक्षक व प्रभारियों को उन्होंने निर्देशित किया है कि वहां आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। उनकी समस्या सुनकर तुरंत जांच करते हुए प्राथमिक कार्रवाई की जाए।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन और यमुना की बाढ़ में लगा ब्रेक, जलस्तर घटने का सिलसिला जारी …

मंत्री रामकेश ने ‘वृक्षारोपण’ का किया आगाज़: ‘हरियाली’ का संकल्प बना जनआंदोलन !

बांदा में बिजली को मिली ‘हनुमान सिद्धि’ : समस्या ‘पूंछ’ की तरह रही है ‘बढ़’

City News Uttar Pradesh

Banda- सिमौनी धाम में मेले में अवधूत जी महाराज के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी ने पुलिस बल को ब्रीफ कर दिए निर्देश, मुस्तैद रहें, सुरक्षा में ढिलाई नहीं होगी बर्दास्त

City News Uttar Pradesh

योगी का हंटर : मुफ्त का चंदन घिसने वालों द्वारा भयवश राशन कार्डों का समर्पण !

ब्रेकिंग न्यूज़