28.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
एसपी पलाश के 'एक्शन' से 'कांपा' अपराध: दो घंटे में इंसाफ, मुठभेड़ में 'हत्थे' चढ़ा 'कातिल'
उत्तर प्रदेश

एसपी पलाश के ‘एक्शन’ से ‘कांपा’ अपराध: दो घंटे में इंसाफ, मुठभेड़ में ‘हत्थे’ चढ़ा ‘कातिल’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “गोलियों” की आवाज से शुक्रवार रात बबेरू कस्बा “दहल” उठा था। “सर्राफा व्यापारी तेज प्रकाश सोनी” की “हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी” फैला दी थी, लेकिन “इस सनसनी के बीच” पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जिस “तेजी भरी रणनीति और आक्रामकता” के साथ कार्रवाई की, उसने “इस हत्याकांड को महज दो घंटे में सुलझाकर” एक बड़ा संदेश दे दिया “कानून से कोई बच नहीं सकता”।

एसपी पलाश के 'एक्शन' से 'कांपा' अपराध: दो घंटे में इंसाफ, मुठभेड़ में 'हत्थे' चढ़ा 'कातिल'रात करीब 8:30 बजे तेज प्रकाश सोनी को उनके परिचित असलम ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास बुलाया। दोनों के बीच पहले से दोस्ती थी, लेकिन उसी दोस्ती ने उस रात खूनी मोड़ ले लिया। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी।

सर्राफा व्यापारी की 'गोली' मारकर हत्या: बदमाशों का 'बाजार' में तांडव, व्यापारियों का फूटा गुस्साइसी दौरान पैसों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि असलम ने तमंचा निकालकर तेज प्रकाश के सीने में गोली मार दी। मौके पर ही सब कुछ खत्म हो गया। एक जिंदगी, एक परिवार का सहारा और भरोसे का रिश्ता। घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक बबेरू कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

एसपी पलाश के 'एक्शन' से 'कांपा' अपराध: दो घंटे में इंसाफ, मुठभेड़ में 'हत्थे' चढ़ा 'कातिल'लोगों की मांग थी तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई। सूचना मिलते ही पलाश बंसल खुद मौके पर पहुंचे। बिना समय गंवाए उन्होंने कई पुलिस टीमों का गठन किया, इलाके की घेराबंदी कराई।

एसपी पलाश के 'एक्शन' से 'कांपा' अपराध: दो घंटे में इंसाफ, मुठभेड़ में 'हत्थे' चढ़ा 'कातिल'आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी गई। पुलिस की आक्रामक रणनीति रंग लाई। देर रात पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी असलम के दोनों पैरों में गोली लगी। वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी पलाश के 'एक्शन' से 'कांपा' अपराध: दो घंटे में इंसाफ, मुठभेड़ में 'हत्थे' चढ़ा 'कातिल'इस तेज कार्रवाई ने पूरे जिले में तहलका मचा दिया जहां आमतौर पर मामले लंबे खिंचते हैं, वहां “दो घंटे में गिरफ्तारी” ने “पुलिस की कार्यशैली को अलग पहचान” दी। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों पहले मुंबई में साथ काम करते थे। बिजनेस पार्टनर थे। पैसों को लेकर पुराना विवाद ही इस हत्याकांड की वजह बना।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022: कुंडा के सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला, गाड़ी के कांच टूटे, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

City News Uttar Pradesh

डीएम ने कसी ‘नकेल’: करोड़ों के पौधारोपण में ‘लापरवाही’ नहीं होगी बर्दाश्त, अब रुकेगा भुगतान

City News Uttar Pradesh Desk

मकान में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, मचा कोहराम

आयुक्त एवं डीएम नें ली बलैयां: वोटिंग बढ़ाने वाले 115 बीएलओ की हुई “गुदरवाह”

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने पार्टी जनों को दी नई ऊर्जा: सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ा कदम

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को ब्लैक मेलिंग की कोशिश और धमकी : रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़