30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : किडनैप हुए किशोर का मिला शव, एक दिन पहले ही 20 लाख की मांगी गई थी फिरौती …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

फतेहपुर। मलवां थाने के शिवपुर मजरे आदमपुर गांव में एक जून की रात आठ बजे किडनैप हुआ किशोर शिवाकांत उर्फ शिवम का शव चौथे दिन गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं से बरामद कर लिया गया। शिथिलता के चलते पुलिस कांबिंग करती ही रह गई और हत्यारे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर खून के धब्बों को साक्ष्य के तौर पर संकलित किया। सनसनीखेज हत्याकांड में एसओजी ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


शिवपुर मजरे आदमपुर निवासी ई-रिक्शा चालक सुनीलबाबू उर्फ लाला का 13 वर्षीय पुत्र शिवाकांत कक्षा सात का छात्र था। मंगलवार की रात वह अपनी मां का मोबाइल फोन लेकर घर के बाहर लघुशंका करने गया था, तभी किडनैप हो गया था। बुधवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। किशोर की सकुशल बरामदगी के लिए सीओ सिटी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसओ अरविंद कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी विनोद मिश्र जंगलों में कांबिंग कर रहे थे, लेकिन किशोर नहीं मिला।


फारेंसिक टीमों ने बताया जानवर का खून: शुक्रवार को दोपहर एक बजे छानबीन के दौरान पुलिस ने शिवपुर गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं से किशोर का हत्या कर फेंका गया शव बरामद कर लिया गयार। खबर पाकर फारेंसिक टीम मौके पर पहुंंची और कुएं के आस-पास मिले खून के धब्बों से साक्ष्य संकलित किए। फारेंसिक टीम प्रभारी सत्येंद्र त्रिपाठी का कहना था कि खून के धब्बे किसी जानवर के हैं फिर भी परीक्षण के लिए गोरखपुर लैब भेजा जाएगा। सीओ सिटी संजय कुमार सिंह का कहना था कि किशोर का शव कुएं से मिल गया है, कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली विभाग का कारनामा: दिहाड़ी मजदूर दो माह में 1.72 लाख का बिल ठोंका

राष्ट्रीय रामायण मेला बनेगा ‘आस्था’ का महाकुंभ: ‘प्रशासनिक अमले’ ने किया स्थलीय निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम में पहुंचना होगा आसान : प्रयागराज से लालपुर तक बनेगा रोपवे

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम आनन्द शजर की बढ़ायेंगें कदर, स्वरोजगार योजना के मसले पर अधिकारियों पर भड़के !

City News Uttar Pradesh

तेज प्रताप बने करहल के नए किंग: फूफा अनुजेश को दी करारी शिकस्त, सपा का दबदबा कायम

City News Uttar Pradesh

सुपर चैलेंज कप बरेठी: उद्घाटन मैच औदहा एवं शो मैच अर्की टीम जीती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़