31.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पेड़-पौधों पर चल रही आरी, पर्यावरण से कैसे हो पाये आरी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पेड़-पौधों पर चल रही है आरी औऱ पौध रोपण अभियान बन गया है भ्रष्टाचार का बट वृक्ष। इसकी परवाह कोई नहीं कर रहा की पर्यावरण दुरुस्त तो जीवन चुस्त। यह सिर्फ जुमलेबाजी नहीं जीवन से जुड़ी 100 फीसदी हकीकत भी है। ऑक्सीजन का महत्व मौजूदा कोरोना महामारी ने हमें एक बार फिर बखूबी बता दिया है। ऑक्सीजन के तार पर्यावरण से ही जुड़े हैं। जितने अधिक पेड़ होंगे, उतनी ज्यादा ऑक्सीजन मिलेगी। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक बार फिर हमें पर्यावरण की याद आई है।


बुंदेलखंड के सातों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, झांसी, जालौन और ललितपुर जिले में राष्ट्रीय वन नीति के मुताबिक वन नहीं हैं। बुंदेलखंड जंगल और जमीन का गढ़ था, लेकिन जंगलों में तेजी से गिरावट का सिलसिला अभी भी जारी है। स्थितियां यहां तक पहुंच गई हैं कि बुंदेलखंड के किसी भी जनपद मेें राष्ट्रीय वन नीति के मुताबिक 33 प्रतिशत वन नहीं है। यहां वनों का औसत मात्र 6.83 फीसदी है। पर्यावरण का पलीता लगाने वालों में आम आदमी से लेकर सरकारी महकमे तक शामिल हैं।


बुंदेलखंड खनिज संपदा से भरपूर रहा है। जंगल के साथ पहाड़ और बेशुमार बालू की खदानें हैं, लेकिन पिछले कुछ दशकों में इन सभी का जबरदस्त सफाया कर दिया गया है।

खनिज से हर वर्ष राज्य सरकार अरबों रुपये तो जुटा रही है, लेकिन नदियों का अस्तित्व भी खतरे में आ गया है। बांदा, महोबा, चित्रकूट आदि में दर्जनों पहाड़ों का नामोनिशान मिट चुका है। यहां पौधरोपण के नाम पर हर वर्ष प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन हो वही रहा है कि मर्ज बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवक को बंधक बनाकर की मारपीट, खिलाया जहर : तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने परिवादी को 6 लाख 89 हजार का सौंपा चेक ! …

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती की पदयात्रा: हर घर की सुनी फरियाद,अफसरों को लगाई फटकार

मनरेगा मजदूरों से नहीं, ट्रैक्टर से संपर्क मार्ग कराया गया समतल

City News Uttar Pradesh

बांदा स्वास्थ विभाग में स्टाफ की कमी : कोरोना से निपटने के लिये सिर्फ हवा में भांज रहे तलवार ! …

परिवहन विभाग का धरपकड़ अभियान तेज : पन्ना मार्ग की तीन प्राइवेट बसें हुई सीज, आठ अन्य वाहनों का हुआ चालान

ब्रेकिंग न्यूज़