24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बरखा होने पर बढ़ेगी अरहर औऱ तिल की खेती …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मानसून के आगाज से पहले जिले में किसानी की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। कृषि विभाग ने भी बोई जाने वाली फसलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया। इस बार चावल की तुलना में अरहर व तिल के रकबे में इजाफा किया गया है।


बुंदेलखंड के अधिकांश हिस्सों में मध्य जून के बाद मानसून सक्रिय होने लगता है, इसी के साथ जुताई और बुआई शुरू हो जाती है। इसको लेकर कृषि विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जनपद में खरीफ का रकबा तय किया गया है। इस साल धान की तुलना में तिल के रकबे में अधिक बढ़ोतरी की गई है। विभाग द्वारा जारी खरीफ कार्य योजना में चावल उत्पादन के लिए कुल 523 हेक्टेअर की बढ़ोतरी की गई है। इस साल 53038 हेक्टेअर में धान रोपा जाएगा।


दलहन-तिलहन की बात की जाय तो पिछले वर्ष की तुलना में अरहर के तीन हजार पांच सौ 97 हेक्टेअर व तिल में चार हजार छह सौ 89 हेक्टेअर क्षेत्रफल बढ़ाया गया है। पिछले वर्ष अरहर 17743 हेक्टेअर में बोयी गई थी। इस बार इसे बढाकर 21447 हेक्टेअर कर दिया गया है। वहीं तिल गत वर्ष 16756 हेक्टेअर में बोया गया था। इस साल इसका रकबा बढ़ाकर 21445 हेक्टेअर कर दिया गया है।खरीफ की फसल की तैयारियां शुरू हैं। फसलवार आच्छादन लक्ष्य जारी हो गया है। बिक्री केंद्रों में बीज की उपलब्धता कराई गई है।


खरीफ में यहां मुख्य रूप से धान, ज्वार, अरहर, तिल मूंग, उर्द, मूंगफली जैसी फसलें बोयी जाती हैं। इस साल एक लाख 37 हजार 997 हेक्टेअर का रकबा बोए जाने का लक्ष्य है। पिछले साल एक लाख 22 हजार 203 हेक्टेअर का क्षेत्रफल तय किया गया था। गत वर्ष की तुलना में इस साल 15 हजार 794 हेक्टेअर का इजाफा किया गया है।कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार का कहना हैं की खरीफ की फसल की तैयारियां शुरू हैं। फसलवार आच्छादन लक्ष्य जारी हो गया है। बिक्री केंद्रों में बीज की उपलब्धता कराई गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पत्नी नाराज होकर मायके गई: पति फंदा लगाकर की खुदकुशी

लोकसभा चुनाव: रायबरेली-अमेठी से गांधी परिवार नहीं तो फिर कौन लड़ेगा चुनाव ? बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

धोखाधड़ी: फ्री होल्ड प्लाट के नाम पर 16.50 लाख की ठगी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

आग का ‘तांडव’: ट्रांसफार्मर की ‘चिंगारी’ से मची तबाही, जनरल स्टोर जलकर राख

Banda : सरसों और तेल रिकार्ड महंगा, भोजन में कैसे लगे तड़का ! …

आयुक्त का अल्टीमेटम: अब नहीं चलेगा ‘ढीला ढाला’ सिस्टम, फटकारे गये अफसर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़