29.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बकब नजीर, डीडी पंचायत ने शुल्क देकर लगवाया कोरोना टीका …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सराहनीय खबर! वह क्या आप भी जान लीजिये।चित्रकूटधाम व झांसी मंडल के उप निदेशक (पंचायत) ने आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को लिए एक नजीर पेश की है। सरकारी तौर पर निश्शुल्क टीकाकरण के बजाए प्राइवेट अस्पताल में कोरोना का टीका शुल्क देकर लगवाया। विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को भी टीकाकरण का संदेश दिया।


चित्रकूटधाम मंडल के उप निदेशक (पंचायत) दिनेश सिंह के पास चित्रकूट के साथ झांसी मंडल का अतिरिक्त प्रभार है। शुक्रवार को उपनिदेशक ने झांसी के एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बताया कि प्राइवेट चिकित्सालय में ढाई सौ रुपये शुल्क देकर वैक्सीन लगवाई है। डीडी ने कहा कि ऐसे विभागीय अधिकारी व कर्मचारी, जिन्होंने अभी टीका नहीं लगवाया, वह टीकाकरण जरूर करवाएं। यदि हो सके तो शुल्क देकर टीका लगवाएं ताकि मुफ्त की वैक्सीन से गरीबों व अन्य जरूरतमंदों का ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो सके।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में फिर फूटा कोरोना बम : 47 केस मिले पाजिटिव

City News Uttar Pradesh

आचार संहिता में फंस सकता है जलापूर्ति के लिये टैंकर संचालन !

भागवत कथा को भाजपा नें लगाया चार चाँद : सब हुये भाव विभोर

बांदा गेहूं खरीद में ‘फिसड्डी’ : बुंदेलखंड के अन्य जिलों ने मारी बाजी, हमीरपुर बना सिरमौर

मालती बासू नें दी सीख : प्रदर्शनी ऐसी हो की ग्राहक खरीद को मतवाले हो उठें

City News Uttar Pradesh

सड़क दुर्घटना : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़