28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम साहब अवैध गुटखा व्यापार मौत का कर रहा नाच
उत्तर प्रदेश

डीएम साहब अवैध गुटखा व्यापार मौत का कर रहा नाच : अधिकारी मिला रहे सुर-ताल ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मौत नाच रही है और जिम्मेदार अधिकारी इस नाच पर “ताताथैया”कर रहे हैं। यह मौत का नाच,अवैध तरीके से गुटखा और पान-मसाला की बिक्री और निर्माण से हो रहा है। आश्चर्य है की सरकार भले ही रोक लगाती है, लेकिन मानक विहीन इसका कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। बढे भी क्यों नहीं जब कथित तौर पर ऐसे अवैध कारोबार को बढ़ावा देने में यहां के सेल्स टैक्स अधिकारी और खाद्य एवं औषधि प्रशासन ही इस “हमाम”में डुबकी लगा रहा है।आंख बंद किये “सूरदास” के रोल में हो।

डीएम साहब अवैध गुटखा व्यापार मौत का कर रहा नाच
यह खबर हम कोई हवा-हवाई नहीं लिख रहे। जिले में संबंधित अधिकारियों की सांठ-गांठ से यहां यह अवैध रूप से गुटका व्यापार पेंगे मार रहा है। इसी माह का एक चौंकाने वाला उदाहरण है। ओरन कस्बे में अवैध पान- मसाला गुटखा पकड़ा गया। जिसके बाद 3 बोरी गुटखा ऑटो UP90 T9178 अतर्रा चुंगी तिराहा कमर्शियल टैक्स ऑफिस पहुँचता है।

डीएम साहब अवैध गुटखा व्यापार मौत का कर रहा नाच
यहाँ मामले को लेकर कथित लीपा पोती और जुगाड़ सेट किया गया फिर ऑटो से 3 बोरी गुटखा में से 2 बोरी गुटखा उतार कर ऑफिस के पीछे झाडी में फेंक दिया गया।

डीएम साहब अवैध गुटखा व्यापार मौत का कर रहा नाच
लेकिन आश्चर्य की बात तब होती है जब मीडिया के कैमरे में झाड़ी में पड़ी अवैध गुटखा की बोरी कैद हो जाती है। इतना सब कुछ साफ हो जाने के बाद भी ज्वाइंट कमिश्नर राजेश कुमार गुप्ता की जुबान से सच नहीं निकला क्यूंकि कथित अवैध माल के बदले जेब गर्म कर दी गई ! कहा गया की ऑटो में छोटा-मोटा माल एक बोरी ही तो है।


अब सवाल उठता है की ऑटो में जब 3 बोरी थी तो बताया एक क्यों ? कार्यवाही के नाम पर गोल मटोल क्यों ? झाड़ियों के पीछे कार्यालय परिसर में बोरियां किसने फेंकी। मौत के व्यापर में शामिल अधिकारीयों पर कार्यावही कौन करेगा ? यह एक ज्वलंत प्रश्न है। डीएम अनुराग साहब को चाहिऐ की इस मामले की जांच कराये। गुटखा के मानक विहीन निर्माण पर प्रतिबंध लगे। दोषी निर्माता और संरक्षणदाता दंडित हों।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना अपडेट : जिले में और बढ़े केस, 38 लोग मिले पाजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 253, रोकथाम के उपाय धरातल नहीं आ रहे नजर

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सफर नहीं रहेगा सुहाना: सर्वाधिक महंगी होगी यात्रा

City News Uttar Pradesh

Banda : वाह भाई वाह:”दरोगा जी चोरी हो गई “की शिकायत पर भड़के चौकी इंचार्ज…

City News Uttar Pradesh

गर्मी पहलवान नें बिजली विभाग को कर दिया है चित्त : आपूर्ति व्यवस्था हो रही है फिस्स

City News Uttar Pradesh

खेलते-खेलते बुझ गई ज़िंदगी: पानी में डूबकर तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

बांदा जिला गीता ज्ञान से होगा मर्मज्ञ : संघ की बैठक में हुआ अद्भुत अध्यात्म निर्णय

ब्रेकिंग न्यूज़