City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बाप रे बाप, कोरोना वैक्सीन का स्टाक खत्म, छाई मायूसी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाप रे बाप कोरोना ताल ठोंक रहा है और वैक्सीन का स्टाक खत्म। शुक्रवार दोपहर बाद कई केंद्रों पर टीकाकरण का काम प्रभावित हो गया। कई सेंटरों में दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो गई। इससे बिना टीका लगवाए लोगों को वापस लौटना पड़ा। टीकाकरण न हो पाने से लोगों में मायूसी रही।


जनपद में 16 जनवरी को पहली बार कोरोना टीकाकरण हेल्थ वर्करों का किया गया था। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर व 45 वर्ष उम्र से ज्यादा वालों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले में अब तक कुल 66960 कोवि शील्ड व आठ हजार को वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। वैक्सीन की आखिरी खेप एक अप्रैल को दस हजार डोज मिली थी। पांच सौ डोज वैक्सीन पहले से शेष बची थी। इसके अलावा करीब 22 सौ को-वैक्सीन की डोज उपलब्ध रही है। जिससे अभी तक जिले के 93 सेंटरों में वैक्सीनेशन कराया जा रहा था। शुक्रवार को वैक्सीन का स्टाक जिला भंडार कक्ष में निल हो गया। सुबह कुल तीन सौ डोज वैक्सीन थी। जिसे जिला अस्पताल के पीपीसी सेंटर भिजवाया गया था। इसके अलावा जिन सेंटरों में पहले से वैक्सीन शेष बची थी। उसी से सुबह वैक्सीन लगवाने की शुरुआत की गई। दोपहर बाद पाइप लाइन यानी सेंटरों में बची वैक्सीन का स्टाक भी कई जगह जवाब दे गया। इससे टीकाकरण का कार्य प्रभावित हो गया ।


जिला अस्पताल, महुआ, गिरवां, पनगरा, बिसंडा, बबेरू व कमासिन में कमोवेश सभी जगह यही स्थिति रही। इससे वहां टीकाकरण कराने आए लोगों को लौटाया गया। बिना टीका लगवाए लौटाए जाने से लोगों में मायूसी रही। लोगों का आरोप रहा कि सुबह से वह लाइन लगाए खड़े हैं। जब उनकी बारी आई तो वैक्सीन खत्म हो गई है। इसी तरह जो लोग दूसरी डोज लगवाने आए थे। उन्हें भी वैक्सीन लगवाने में देरी होने की नाराजगी रही। हालांकि संबंधित सेंटरों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जल्द वैक्सीन उपलब्ध होने व टीकाकरण किए जाने का आश्वासन दिया गया। वैक्सीन का स्टाक घटने से बिसंडा व बबेरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नौ सत्रों की जगह कुल तीन-तीन सत्र चलाए गए। इसमें भी वैक्सीन शुक्रवार को आए हुए सभी लोगों को नहीं लग सकी है।


सीएमओ एनडी शर्मा नें बताया की पहले से बची वैक्सीन शुक्रवार को इस्तेमाल की गई है। मंडलीय वैक्सीनेशन सेंटर से वैक्सीन मांगी गई है। वैक्सीन जल्द उपलब्ध होने की संभावना है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बकरीद पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से होगी निगरानी, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस बल रहेगा तैनात

69 साल पुराने ‘पुल’ की विदाई: 14.73 करोड़ से अब बनेगा ‘नया’ सेतु, बदल जाएगी तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

आसमान से आफत: ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने’मचाई’ तबाही, किसानों की ‘कमर’ टूटी

गेहूं के दाम में ‘महंगाई का बम’: खरीद बंद होते ही ‘तगड़ा’ उछाल !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की दादागिरी ? तालाबों के जीर्णोद्धार में करोड़ों डकारा !

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द गावों की ओर, ग्रमीण हो रहे भाव विभोर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़