28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
स्वामी प्रसाद मौर्य नें उगला आग : लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की विदाई तय !
उत्तर प्रदेश

स्वामी प्रसाद मौर्य नें उगला आग : लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की विदाई तय !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बड़बोले एवं तीखे बयानों से सुर्खियों में रहने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर राष्ट्रपति का नाम लेते हुए भाजपा पर हमला बोला है।

स्वामी प्रसाद मौर्य नें उगला आग : लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की विदाई तय !
Swami Prasad Maurya spews fire: BJP’s farewell fixed after the Lok Sabha elections!

कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति को दिल्ली के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश न देने वालों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। राष्ट्रपति को आदिवासी होने के नाते जातीय मानसिकता से जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश से रोक दिया गया था।

स्वामी प्रसाद मौर्य नें उगला आग : लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की विदाई तय !
Swami Prasad Maurya spews fire: BJP’s farewell fixed after the Lok Sabha elections!

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को यहां अतर्रा में बसपा के पूर्व मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की माता की तेरहवीं में शामिल होने देर शाम यहां आए थे। वापसी में वह आरटीओ कार्यालय के पास स्थित एनर्जी गार्डन में कार्यकर्ताओं से मिले।

स्वामी प्रसाद मौर्य नें उगला आग : लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की विदाई तय !
Swami Prasad Maurya spews fire: BJP’s farewell fixed after the Lok Sabha elections!

कहा कि 20 जून को दिल्ली के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करनें पहुंचीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बेरिकेडिंग पर ही रोक दिया गया था। जबकि इसी मंदिर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गर्भ के अंदर पूजा कराई गई। यह मामला सोशल मीडिया में उजागर होने के बाद आज तक भाजपा सरकार ने राष्ट्रपति को बेरिकेडिंग पर रोकने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। स्वामी प्रसाद नें कहा की जबसे भाजपा सत्ता में आई बेरोजगार युवकों को पेट भरने के लाले हैं। महंगाई चरम पर है। एयरपोर्ट, रेलवे समेत तमाम सरकारी विभागों को बेचा जा रहा है। लोक सभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला सम्मान पर ‘सियासी बवाल’: राष्ट्रपति तक पहुंचा ‘सपा महिला सभा’ का ‘आक्रोश’

City News Uttar Pradesh

लापरवाही पर आठ ग्राम पंचायत सहायकों के विरुद्ध पद मुक्त की कार्यवाई

डीएम अनुराग हुये कठोर : जब देखी राजस्व वसूली काफी कमजोर ! …

City News Uttar Pradesh

रजिस्ट्रार कार्यालय के लिपिक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: अधिवक्ताओं ने की शिकायत

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रगति पर है चित्रकूट को विकसित करने का कार्य

City News Uttar Pradesh

यूपी: चुनाव प्रचार के खर्च की रेट लिस्ट जारी, चाय-समोसा 6 रुपये में, चारपहिया पर कितना खर्चा कर सकते हैं प्रत्याशी ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़