24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
खाद समस्या: अपना दल और किसानों ने किया चक्का जाम
उत्तर प्रदेश

खाद समस्या: अपना दल और किसानों ने किया चक्का जाम …

 

– दो दिन में खाद न मिली तो किया जाएगा आमरण अनशन

  • विनोद मिश्रा

बांदा/बबेरू। तहसील क्षेत्र के साथी गांव में अपना दल युवा मंच के जिला अध्यक्ष मनीष पटेल की मौजूदगी में बबेरू विधानसभा अध्यक्ष अमर पटेल के नेतृत्व में दर्जनों किसानों के साथ क्षेत्र के सोसाइटियों पर खाद न मिलने से परेशान होकर गुरुवार की दोपहर बबेरू अतर्रा मार्ग के साथी गांव में सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

खाद समस्या: अपना दल और किसानों ने किया चक्का जाम
Fertilizer problem: Apna Dal and farmers did a wheel jam

बताया कि क्षेत्र के किसान सुबह से शाम तक सोसायटी के बाहर भूखे प्यासे लाइन लगाकर बैठे रहते हैं, लेकिन किसानों को खाद नहीं उपलब्ध हो पाती है। जिससे रबी की फसल की बुवाई समय से नहीं किसान कर पा रहे हैं। क्षेत्रीय किसान बहुत परेशान है। बीते सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर खाद न मिलने की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था, जिसमें अधिकारियों के द्वारा समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ और किसानों को खाद नहीं उपलब्ध हो पा रही।

इसी से परेशान अपना दल के पदाधिकारियों ने महिलाओं व किसानों के साथ चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी के आश्वासन पर जाम खोला गया। अपना दल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि दो दिन के अंदर खाद नहीं मिली तो किसानों के साथ आमरण अनशन किया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुन्देलखंड में खुलेंगी नई औधोगिक इकाइयां: बुंदेला….

City News Uttar Pradesh

मां ने लगाई उलाहना भरी फटकार: इस दुख में बेटे-बहू ने खाया जहर, हालत गंभीर

दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को फोन से दिया तीन तलाक, पति समेत सात के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

City News Uttar Pradesh

सर्किट हाउस नदियों के नाम से हुआ ओत -प्रोत : “जल हीजीवन है” का दिलायेगा “होश”

पर्यावरण दिवस : फिर आकड़ों, भाषणों के सुहाने सफर में सिमटा

जेल में बंद कैदी ने डाई पीकर आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़