24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पर्यावरण दिवस : फिर आकड़ों, भाषणों के सुहाने सफर में सिमटा
उत्तर प्रदेश

पर्यावरण दिवस : फिर आकड़ों, भाषणों के सुहाने सफर में सिमटा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नदियों में रात-दिन भारी-भरकम मशीनों से खनन, पेड़ों की अंधाधुंध कटान, क्रेशरों की धूल और धुआं से बुरी तरह प्रदूषित बुंदेलखंड में पांच जून को एक बार फिर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की औपचारिकता पूरी हो गई।

पर्यावरण दिवस : फिर आकड़ों, भाषणों के सुहाने सफर में सिमटा
Environment Day: Again caught in a pleasant journey of figures, speeches

दुर्भाग्य यह है कि पूर्ववर्ती प्रदेश सरकारों के कार्यकाल में भी बुंदेलखंड में करोड़ों पौध रोपे गए। करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन बुंदेलखंड में हरियाली राष्ट्रीय वन नीति के मानक के मुताबिक नहीं आ पाई।राष्ट्रीय वन नीति के तहत 33 फीसदी वन क्षेत्र होना चाहिए। जबकि बुंदेलखंड में मात्र 7.44 फीसदी वन क्षेत्र है। किसी भी जनपद में यह मानक पूरा नहीं है।

पर्यावरण दिवस : फिर आकड़ों, भाषणों के सुहाने सफर में सिमटा
Environment Day: Again caught in a pleasant journey of figures, speeches

सूत्रों के अनुसार बुंदेलखंड के सातों जनपदों में लगभग तीन करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। बांदा जनपद में लगभग 21लाख पौधों का लक्ष्य है। इसमें 8,96,690 पौधे वन विभाग लगाएगा। शेष 12,67,478 पौध रोपण की जिम्मेदारी अन्य विभागों को दी गई है।


विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, वृक्ष अभिभावक, प्रगतिशील और पंजीकृत किसानों नें एक साथ पौधरोपण अभियान में भागीदारी की।प्रशासनिक एंव राजनीतिक “सुहावने” भाषणों के बीच पौध रोपण कार्यक्रम हुये। पौधशालाओं को आदर्श पर्यावरण स्थल के रूप में विकसित करने की कवायदें हुई। एक बार फिर पौधशालाएं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगी के दावे किये गये। इस प्रकार खाना -पूरी का असीम अनुपम नजारा देखने को मिला और गढ़े गये।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का गजब प्रशासन ,बालू माफिया क्या साबित कर रहे “चाँद में दाग” ?

City News Uttar Pradesh

बामदेवेश्वर मंदिर: गुफा में छुपा चमत्कार, दर्शन को आते हैं शिवभक्त और नागराज

City News Uttar Pradesh

अपहरण व दरिंदगी की साजिश का ‘एनकाउंटर’: सीसीटीवी बने पुलिस के सबसे ‘बड़े हथियार’

City News Uttar Pradesh Desk

कोरोना से जंग में युवाओं ने संभाला मोर्चा, बांदा जिले में अब तक 3.20 लाख युवाओं ने लगवाया टीका …

City News Uttar Pradesh

बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !

City News Uttar Pradesh

“काम के बदले दाम” लेने का वीडियो वायरल : लेखपाल निलंबित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़