24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : लाक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखा रही पुलिस, 91 लोगों का हुआ चालान, वसूला गया जुर्माना …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। बिना मास्क के घूमने और बेवजह वाहन से घूमने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। तकरीबन एक सैकड़ा लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की और जुर्माना वसूला। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा पाए जाने पर फिर जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की जाएगी।


लाकडाउन में पहले तो पुलिस सुस्त नजर आई, लेकिन अब सख्ती दिखा रही है। बिना मास्क के बाहर निकलने वालों की तो आफत है, पुलिस तत्काल उन्हें रोककर उनका चालान कर रही है। इसके साथ ही लाकडाउन की नियमावली से हटकर दुकानें खोलने वालों पर भी जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तकरीबन 91 लोगों का चालान किया। इसमें बिना मास्क और अन्य कारणों से पकड़े गए लोग शामिल हैं। बाकायदा जुर्माना भी वसूला गया।


गौरतलब हो कि देश में व्याप्त कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए लोगों को महामारी के बचाव हेतु शासन द्वारा कोरोना कफ्र्यू की घोषणा की गई है। इसी क्रम में जनपद मंे कोरोना कफ्र्यू का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जो व्यक्ति लापरवाही करते हुए मास्क धारण नहीं कर रहे है। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नही कर रहे है तथा लाॅकडाउन में भी अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे है। वहीं इसके अलावा लाकडाउन के दौरान भी दुकानोें को खोलने वाले तथा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है।

उक्त के अतिरिक्त जनपदीय पुलिस को यह भी निर्देश दिए गए है कि वह भ्रमणशील रह कर लोगों को जागरूक करें। मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा अनुपालन न करने पर कार्यवाही करें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लाकडाउन का पालन सख्ती के साथ कराया जाए। ईद त्योहार के मौके पर किसी भी दशा में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन : तीन दिन चलेगा रंग

डीएम जे रीभा के लिये बांदा कांटों भरा ताज ? या साबित कर देंगी की वह हैं कुशल बादशाह

City News Uttar Pradesh

बालू माफियाओं का ‘आतंक’: किसानों की रौंद रहे जमीन, डकार रहे करोड़ों का राजस्व !

City News Uttar Pradesh

नेशनल हाइवे पर गड्ढा, हो सकता है बड़ा हादसा

कसाईबाड़ा बना जिला अस्पताल : मरीजों की ‘जेब’ पर डाका, स्वास्थ्य सेवाएं बनी ‘निजी मुनाफा’ ?

City News Uttar Pradesh

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी जेल में बीमार : बेटों नें मुलाकात कर जाना हाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़